Archived

टी-20 क्रिकेट में धोनी के नाम दर्ज हुआ ये वर्ल्ड रिकॉर्ड

Arun Mishra
20 Feb 2018 8:50 AM IST
टी-20 क्रिकेट में धोनी के नाम दर्ज हुआ ये वर्ल्ड रिकॉर्ड
x
धोनी ने यह कारनामा अपने 275वें मैच में किया..
नई दिल्ली : भारत ने रविवार को जोहांसबर्ग में खेले गए पहले T-20 में दक्षिण अफ्रीका को 28 रनों से हरा दिया है। 204 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी अफ्रीकी टीम ने निर्धारित 20 ओवर में 9 विकेट के नुकसान पर 175 रन ही बना सकी। अफ्रीकी बल्लेबाज एक के बाद एक भुवनेश्वर कुमार की आंधी में उतरे चले गए। इस जीत के साथ ही भारत ने सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली है।
भुवनेश्वर कुमार ने अफ्रीका का 5 बल्लेबाजों को पवेलियन भेजा। हार्डिक पंड्या, युजवेन्द्र चहल और जयदेव उनादकत ने एक-एक अफ्रीकी खिलाड़ियों को आउट किया। जबकि एक अफ्रीकी बल्लेबाज रन आउट हुआ। दक्षिण अफ्रीका की ओर से आर. हेंड्रिक्‍स ने सबसे ज्यादा 70 रन बनाए।
इस मैच में एक रिकॉर्ड ऐसा भी बना जिस पर बहुत से क्रिकेट फैंस ने ध्यान नहीं दिया होगा। दरअसल विकेटकीपर बल्लेबाज महेंद्र सिंह धोनी ने टी-20 क्रिकेट में सबसे अधिक कैच लेने का वर्ल्ड रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है। धोनी ने टी-20 में 134 कैच लपकर श्रीलंका के दिग्गज विकेटकीपर कुमार संगाकारा को पीछे छोड़ दिया।
धोनी से पहले 133 कैच लपकर संगाकारा पहले स्थान पर थे। धोनी ने यह कारनामा अपने 275वें मैच में किया जबकि संगाकारा को इस मकाम तक पहुचने के लिए 254 मैच खेलने पड़े। टी-20 इंटरनेशनल क्रिकेट की बात करे धोनी इसमें भी पहले स्थान पर मौजूद है। धोनी ने 87 टी-20 में 77 शिकार किए हैं जिसमें 48 कैच और 29 स्टपिंग शामिल है। क्रिकेट के तीनों फॉर्मेट की बात करे तो धोनी कुल मिलाकर तीसरे पाएदान पर हैं। 952 कैचों के साथ साउथ अफ्रीका के मार्क बाउचर पहले स्थान पर हैं जबकि ऑस्ट्रेलिया के एडम गिलक्रिस्ट ने 813 कैच लिए हैं, वहीं धोनी के नाम अबतक कुल 601 कैच दर्ज है।
Next Story