क्रिकेट

वीरेंद्र सहवाग ने उठाए एमएस धोनी की कप्तानी पर सवाल, लगाया यह बड़ा आरोप..टीम इंडिया में फैली सनसनी?

Arun Mishra
1 Feb 2020 1:19 PM GMT
वीरेंद्र सहवाग ने उठाए एमएस धोनी की कप्तानी पर सवाल, लगाया यह बड़ा आरोप..टीम इंडिया में फैली सनसनी?
x
सहवाग ने एक इंटरव्यू में महेंद्र सिंह धौनी पर बिना टीम के खिलाड़ियों को समर्थन में लिए फैसले लेने का आरोप लगाया है।

भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व विस्फोटक सलामी बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग ने एक इंटरव्यू के दौरान विकेटकीपर बल्लेबाज और पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी पर बड़े आरोप लगाए हैं। उन्होंने क्रिकेट बेवसाइट क्रिकबज में गौरव कपूर को दिए एक इंटरव्यू में महेंद्र सिंह धौनी पर बिना टीम के खिलाड़ियों को समर्थन में लिए फैसले लेने का आरोप लगाया है।

एंकर गौरव कपूर ने सहवाग से पूछा कि कभी ऐसा होता था कि आप टीम में काफी समय से हों ओर बाहर कुछ बातें हो रही हों लेकिन अंदर टीम के खिलाड़ियों के बीच कम्यूनिकेशन ठीक ना हो। इस पर वीरेंद्र सहवाग ने कहा कि, 'हमारे समय में सीनियर खिलाड़ी और कप्तान जैसे सौरव गांगुली, राहुल द्रविड़, अनिल कुंबले खिलाड़ियों के पास जाकर बात करते थे।' आज के दौर में यह सवाल अहम है कि एक कप्तान खिलाड़ी के पास जाकर बात कर रहा है या नहीं?

उन्होंने महेंद्र सिंह धोनी पर बात करते हुए कहा कि उन्होंने साल 2012 में मीडिया में कई बयान दिए। उन्होंने कहा कि टॉप थ्री (वीरेंद्र सहवाग, सचिन तेंदुलकर, गौतम गंभीर) स्लो फील्डर्स हैं। इस मामले में हम से ना तो पूछा गया और ना ही बताया गया। यह जानकारी तो हमें मीडिया के माध्यम से मिली।

धोनी मीडिया में बोल के आ गए लेकिन टीम मीटिंग में इसका बिल्कुल भी जिक्र नहीं किया कि हम तीन स्लो फील्डर्स हैं। टीम में हमें यह बताया गया कि रोहित शर्मा को मौके देने हैं इसलिए रोटेशन पॉलिसी अपनाई जा रही है। अगर वैसा ही कुछ वर्तमान टीम में हो रहा है तो यह बहुत ही गलत है।"

वीरेंद्र सहवाग ने इसके अलावा ऋषभ पंत के बारे में भी कहा जो कि काफी मैचों से टीम इंडिया से बाहर हैं। उन्होंने कहा, 'ऋषभ पंत को प्लेइंग इलेवन में नहीं खिलाया जा रहा, ऐसे में वह रन कैसे बनाएंगे। यदि आप सचिन तेंदुलकर को भी बेंच पर बिठा देंगे तो वह भी रन नहीं बना सकते। यदि आपको लगता है कि ऋषभ पंत मैच विनर हैं तो आप उसे खिला क्यों नहीं रहे हैं।

Tags
Arun Mishra

Arun Mishra

Sub-Editor of Special Coverage News

Next Story