Archived

मैदान पर मसाज कराते धोनी का VIDEO हुआ वायरल, मौज लेते दिखे युवराज! आपने देखा क्या?

Arun Mishra
16 April 2018 12:30 PM IST
मैदान पर मसाज कराते धोनी का VIDEO हुआ वायरल, मौज लेते दिखे युवराज! आपने देखा क्या?
x
इस दौरान युवराज सिंह टीम इंडिया में साथ खेल चुके धोनी से मजाक करते देखे गए?
नई दिल्ली : मोहली में खेले गए रोमांचक मुकाबले में रविवार को अश्विन की अगुवाई वाली किंग्स इलेवन पंजाब ने चेन्नई सुपर किंग्स को 4 रन से शिकस्त दी. क्रिस गेल की तूफानी पारी की बदौलत CSK के सामने 198 रनों की चुनौती थी जिससे धोनी की अगुवाई वाली टीम पार नहीं कर सकी और इस सीजन में पहली बार हार का सामना किया.
मैच में अपनी टीम को जीत दिलाने के लिए CSK के कप्तान एम एस धोनी ने भरपूर कोशिश की. उन्होंने 44 गेंदों में नाबाद 79 रन बनाए, लेकिन अपनी टीम को जीत नहीं दिला सके. एक बार तो धोनी को बीच मैदान पर मसाज भी लेनी पड़ी. बल्लेबाजी के दौरान धोनी की पीठ में काफी तेज दर्द शुरू हो गया, जिसके बाद टीम के फीजियो ने मैदान पर आकर धोनी की मसाज की.
मैदान पर खेल रोका गया और धोनी उल्टे लेटकर मसाज करवाते दिखे. इस दौरान पंजाब के फील्डर युवराज सिंह अपने विपक्षी खिलाड़ी और टीम इंडिया में साथ खेल चुके धोनी से मजाक करते देखे गए. युवी ने धोनी के पास जाकर उनके कुछ कहा और उनका सिर पकड़कर हिलाते नजर आए. मसाज कराते वक्त धोनी खुद भी मुस्कुराते रहे थे. आईपीएल के ट्विटर पेज पर इसका वीडियो शेयर किया गया है जिसे खूब देखा जा रहा है.
Next Story