क्रिकेट

चेन्नई की लगातार चलती हुई जीत की गाडी को रोकने उतरेगी मुंबई, ये हो सकती है संभावित इलेवन

Special Coverage News
3 April 2019 10:15 AM IST
चेन्नई की लगातार चलती हुई जीत की गाडी को रोकने उतरेगी मुंबई, ये हो सकती है संभावित इलेवन
x

आईपीएल 2019 मैं चेन्नई सुपर किंग एक विजेता टीम की तरह खेलते हुए शुरुआती तीनों मैच में जीत हासिल की है. अब बुधवार को चौथे मैच में वानखेड़े स्टेडियम में उसके सामने मुंबई इंडियंस की चुनौती होगी.


मुंबई को पिछले मैच में पंजाब के हाथों हार मिली थी. मुंबई इंडियंस ने तीन मैच में से अभी एक ही मैच जीता है जबकि दो में उसे हार मिली है. इसके बावजूद मुंबई को हल्के में लेना किसी भी टीम के लिए सही नहीं होगा. चेन्नई अंक तालिका में बेशक पहले स्थान पर है लेकिन उसे मुंबई से सावधान रहने की जरूरत है. चेन्नई अच्छी फॉर्म है और उसका हर खिलाड़ी अपने तरीके से टीम के प्रदर्शन में योगदान दे रहा है पिछले मैच में टीम के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने शानदार पारी खेल ना टीम को संकट से निकाला था बल्कि टीम की जीत की नींव भी रखी थी.


MI की प्लेइंग इलेवन-

रोहित शर्मा (कप्तान), डी कॉक, सूर्यकुमार यादव, युवराज सिंह, किरोन पोलार्ड, हार्दिक पांड्या, कृणाल पांड्या, बेन कटिंग, मिचेल मक्लेघन, राशिद खान, जसप्रीत बुमराह.


CSK की प्लेइंग इलेवन-

शेन वॉटसन, अंबाती रायुडू, सुरेश रैना, केदार जाधव, रवींद्र जडेजा, महेंद्र सिंह धौनी (कप्तान), डीजे ब्रावो, दीपक चाहर, शर्दुल ठाकुर, हरभजन सिंह, इमरान ताहिर.

Next Story