
कभी नहीं देखा ऐसा मोटे पेट और मुँह वाला कप्तान- शोएब अख्तर

वर्ल्ड कप 2019 के अपने मैच में हार का सामना करने के बाद पाकिस्तानी टीम को सोशल मीडिया पर फैंस के गुस्से का सामना करना पड़ रहा है. फैंस की तरह गुस्सा निकालने में पाकिस्तान के पूर्व गेंदबाज शोएब अख्तर भी पीछे नहीं रहे और उन्होंने टीम पाकिस्तान पर अपनी भड़ास निकाली. इस दौरान टीम के प्रदर्शन पर बात करते हुए शोएब अख्तर ने टीम के कप्तान सरफराज अहमद की फिटनेस पर भी सवाल उठा दिए. उन्होंने कप्तान को पेट निकला हुआ और मोटे मुंह वाला बताया। बता दें कि पाकिस्तान, वेस्टइंडीज के सामने 105 रन ऑल आउट हो गई थी और वेस्ट इंडीज ने आसानी से मैच जीत लिया था.
दरअसल शोएब अख्तर ने पाकिस्तान की हार के बाद यू-ट्यूब पर एक वीडियो पोस्ट किया है, जिसमें उन्होंने टीम के प्रदर्शन को लेकर बात की। इस दौरान उन्होंने कहा, 'बहुत गुस्सा है, लेकिन रोजे की हालत में हैं इसलिए कुछ कह भी नहीं सकते. पाकिस्तान एक डरपोक टीम की तरह खेली. 135-40 की औसत से गेंदबाजी हो रही थी. खेल में टीम के खिलाड़ी कहीं रुचि लेते नहीं दिखे, संगठित भी नहीं दिखे.'




