क्रिकेट

अब इस दिग्गज ने कहा, ऋषभ पंत को टीम में लेना चाहिए था ये है बड़ी गलती!

Special Coverage News
10 May 2019 8:39 AM IST
अब इस दिग्गज ने कहा, ऋषभ पंत को टीम में लेना चाहिए था ये है बड़ी गलती!
x

इन दिनों न्यूयॉर्क में इलाज करवा रहे ऋषि कपूर सोशल मीडिया पर खासे एक्टिव रहते हैं. लोकसभा चुनाव से लेकर आईपीएल तक हर जगह ऋषि कपूर की टिप्पड़ियां देखने को मिलती हैं. ऐसे में उन्होंने ऋषभ पंत को वर्ल्ड कप की टीम में ना चुने जाने से इसमें इंडियन क्रिकेट टीम के कप्तान और कोच रवि शास्त्री से सवाल किया है कि उन्होंने ऋषभ पंत को छोड़कर दिनेश कार्तिक को क्यों मौका दिया गया.


ऋषि कपूर ने ट्वीट में विराट कोहली और रवि शास्त्री को टैग करते हुए सवाल किया कि आखिर क्या वजह थी जो ऋषभ पंत को टीम में जगह नहीं दी गई. ऋषि कपूर ने लिखा कि क्या तुम सुन रहे हो मेरी आवाज. बता दें कि वर्ल्ड कप के लिए भारतीय टीम में ऋषभ पंत को जगह नहीं दी गई है. उनकी जगह दिनेश कार्तिक को टीम में मौका दिया गया है. बीसीसीआई के इस फैसले को लेकर सोशल मीडिया पर काफी चर्चा हुई थी.

Next Story