क्रिकेट

World Cup Semifinal : मुश्किल समय में टीम इंडिया के लिए बने सहारा, रवींद्र जडेजा ने 5 साल बाद अर्धशतक लगाया

Special Coverage News
10 July 2019 6:44 PM IST
World Cup Semifinal : मुश्किल समय में टीम इंडिया के लिए बने सहारा, रवींद्र जडेजा ने 5 साल बाद अर्धशतक लगाया
x
रवींद्र जडेजा 42 गेंदों पर 53 राण बनाकर क्रीज पर हैं।

मैनचेस्टर में वर्ल्ड कप के पहले सेमीफाइनल में न्यूजीलैंड ने भारत को 240 रन का लक्ष्य दिया। लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारतीय टीम के छह विकेट गिर चुके हैं। महेंद्र सिंह धोनी और रवींद्र जडेजा क्रीज पर हैं। दोनों ने 7वें विकेट के लिए अर्धशतकीय साझेदारी की। ऋषभ पंत और हार्दिक पंड्या 32-32 रन बनाकर पवेलियन लौट गए। मिशेल सेंटनर ने हार्दिक और पंत को आउट किया।

रवींद्र जडेजा 42 गेंदों पर 53 राण बनाकर क्रीज पर हैं। रवींद्र जडेजा ने 5 साल बाद अर्धशतक लगाया

इससे पहले मैट हेनरी ने रोहित शर्मा को आउट किया। रोहित के बाद विराट कोहली भी एक रन बनाकर पवेलियन लौट गए। उन्हें बोल्ट ने एलबीडब्ल्यू आउट किया। लोकेश राहुल भी एक ही रन बना सके। उन्हें भी हेनरी ने आउट किया। दिनेश कार्तिक 25 गेंद पर 6 रन बनाकर आउट हुए। उन्हें हेनरी ने आउट किया।

वर्ल्ड कप में सबसे ज्यादा रन बचाने वाले फील्डर

रवींद्र जडेजा इस वर्ल्ड कप में सबसे ज्यादा रन बचाने वाले फील्डर बन गए हैं। उन्होंने फील्डिंग के दौरान टीम इंडिया के लिए 41 रन सेव किए।

न्यूजीलैंड ने 50 ओवर में 8 विकेट पर 239 रन बनाए। उसके लिए रॉस टेलर ने 74 और कप्तान केन विलियम्सन ने 67 रन की पारी खेली। भारत के लिए भुवनेश्वर कुमार ने सबसे ज्यादा तीन विकेट लिए।

Next Story