

x
पिछले दिनों जब शुरुआती तीन वनडे मैचों के लिए भारतीय टीम में उन्हें शामिल नहीं किया गया था तो उस दौरान जडेजा ने अपनी भड़ास ट्वीट के जरिए निकाली थी। अक्षर पटेल के चोटिल होने के कारण कवर के तौर पर आए रवींद्र जडेजा को बाहर कर दिया गया है, क्योंकि अक्षर फिट हो गए हैं।
नई दिल्ली,जेएनएन: भारत-ऑस्ट्रेलिया सीरीज के दौरान टीम इंडिया से बाहर चल रहे स्टार ऑलराउंडर जडेजा सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय रहते हैं। पिछले दिनों जब शुरुआती तीन वनडे मैचों के लिए भारतीय टीम में उन्हें शामिल नहीं किया गया था तो उस दौरान जडेजा ने अपनी भड़ास ट्वीट के जरिए निकाली थी। हालांकि उसके कुछ समय बाद उन्होंने खुद ही उस ट्वीट को डिलीट भी कर दिया था। उन्होंने ट्वीट कर लिखा था, 'अपनी असफलताओं से अपनी वापसी को मजबूत बनाओ।'
बीसीसीआइ ने जब पहले तीन वनडे मैचों के लिए भारतीय टीम का ऐलान किया था तो उस समय टीम में अक्षर पटेल का नाम शामिल था। लेकिन चोट के कारण अक्षर पटेल पहले तीन वनडे मैचों से बाहर हो गए थे। चोटिल अक्षर पटेल की जगह रवींद्र जडेजा को भारतीय टीम में शामिल किया गया था। हालांकि उन्हें पहले 3 वनडे में कोई भी मैच खेलने का मौका नहीं दिया गया। अक्षर पटेल के चोटिल होने के कारण कवर के तौर पर आए रवींद्र जडेजा को बाहर कर दिया गया है, क्योंकि अक्षर फिट हो गए हैं।
Had a really great "Night Out" last night, according to my police report.#rajputboy
A post shared by Ravindrasinh Jadeja (@royalnavghan) on
इससे हतप्रभ रह गए जडेजा ने सोमवार को इंस्टाग्राम पर अपना एक फोटो शेयर किया, जिसमें वे धुंआ उड़ाते हुए दिख रहे हैं और उन्होंने इसका कैप्शन तो ज्यादा ही विवादास्पद दे दिया। वैसे अभी यह तय नहीं है कि जडेजा इस कैप्शन के माध्यम से क्या कहना चाह रहे हैं। जडेजा ने लिखा, 'मेरी पुलिस रिपोर्ट के अनुसार मैंने कल रात को होटल के बाहर शानदार नाइट आउट (पार्टी) मनाई।'
सिलेक्टर्स की मानें तो ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहले तीन वनडे मैचों के लिए रविचंद्रन अश्विन और रवींद्र जडेजा को आराम देने का फैसला किया गया था। इन दोनों की जगह टीम में युज़वेंद्र चहल और कुलदीप यादव को शामिल किया गया। पहले तीन वनडे मैचों में युज़वेंद्र चहल और कुलदीप यादव ने अपनी गेंदबाज़ी से सभी को प्रभावित किया है। जिसकी वजह से अब टीम में जडेजा और अश्विन की वापसी थोड़ी मुश्किल दिख रही है।
Next Story




