क्रिकेट

इस वजह से वर्ल्ड कप टीम में जगह नहीं बना पाए ऋषभ पंत

Special Coverage News
16 April 2019 8:48 AM IST
इस वजह से वर्ल्ड कप टीम में जगह नहीं बना पाए ऋषभ पंत
x
वर्ल्ड कप के लिए चुने गए प्लेयर्स में ऋषभ नहीं बना पाए जगह.

नई दिल्ली: सोमबार को भारतीय टीम के कुछ प्लेयर्स वर्ल्ड कप के लिए चुने गए. इस टीम में ऋषभ पंत को जगह नहीं दी गए. आपको बता दे की ऋषभ पंत अपने छोटे, लेकिन प्रभावी करियर के दौरान कई मौकों से चूके हैं और उन्हें सबसे बड़ा झटका BCCI की सिलेक्शन कमेटी ने सोमवार को दिया जिसने इंग्लैंड में होने वाले वर्ल्ड कप की टीम इंडिया में उनके ऊपर दिनेश कार्तिक को तरजीह दी.


बीसीसीआई अध्यक्ष एमएसके प्रसाद ने कहा कि चयन समिति ऋषभ पंत की विकेटकीपिंग के बारे में क्या सोच रखती है. भारत के पूर्व विकेटकीपर बल्लेबाज प्रसाद ने कहा, 'सिर्फ यही कारण है कि हमने दिनेश कार्तिक को चुना वरना पंत ने टीम में लगभग जगह बना ली थी और वह दुर्भाग्यशाली रहे कि टीम में नहीं चुने गए. पंत में काफी प्रतिभा है.'

Next Story