क्रिकेट

ऋषभ पंत है युवाओं में सबसे बेस्ट फिनिशर- पृथ्वी शॉ

Special Coverage News
9 May 2019 6:34 PM IST
ऋषभ पंत है युवाओं में सबसे बेस्ट फिनिशर- पृथ्वी शॉ
x

दिल्ली कैपिटल्स के सलामी बल्लेबाज पृथ्वी शॉ ने टीम के साथी ऋषभ पंत की प्रशंसा करते हुए उन्हें युवाओं में सर्वश्रेष्ठ फिनिशर करार दिया. 21 वर्षीय इस खिलाड़ी की शानदार पारी की मदद से दिल्ली कैपिटल्स ने आईपीएल के बारहवें सीजन के एलिमिनेटर मुकाबले में सनराइजर्स हैदराबाद को दो विकेट से मात दी. पंत ने 21 गेंद में 49 रन की पारी खेली और इस दौरान पांच गगनचुंबी छक्के जड़े. वेस्टइंडीज के कीमो पॉल ने मैच की अंतिम गेंद से पहले खलील अहमद की गेंद पर विजयी चौका जड़कर दिल्ली को फाइनल से एक कदम दूर पहुंचा दिया.

मैच के बाद पृथ्वी ने प्रेस कांफ्रेंस में कहा, 'इन टी20 मैचों में काफी दबाव होता है. मैं प्रार्थना कर रहा था कि हम जीत जायें. पंत ने शानदार पारी खेली. वह युवा खिलाड़ियों में सर्वश्रेष्ठ फिनिशर है. वह हमेशा हमारे लिये मैच में मौका बनाता है. वह काफी अच्छा प्रदर्शन कर रहा है. दुर्भाग्य से वह हमारे लिये फिनिश नहीं कर सका लेकिन अंत में कीमो ने अच्छा किया.'

Next Story