Archived

रोहित शर्मा ने बना दिए कई रिकॉर्ड, धोनी और कोहली भी रह गए पीछे

Arun Mishra
5 May 2018 2:51 PM IST
रोहित शर्मा ने बना दिए कई रिकॉर्ड, धोनी और कोहली भी रह गए पीछे
x
'हिटमैन' के नाम से मशहूर रोहित टी-20 फॉर्मेट में 300 छक्के लगाने वाले पहले एशियाई बल्लेबाज बन गए
नई दिल्ली : आइपीएल-11 के 34वें मुकाबले में मुंबई इंडियंस ने किंग्स इलेवन पंजाब को छह विकेट से हरा दिया। मुंबई इंडियंस के कप्तान रोहित शर्मा ने शुक्रवार को इंदौर में अपनी टीम को जीत दिलाने में अहम भूमिका निभाई। इस जीत के साथ ही मुंबई इंडियंस की प्लेऑफ में पहुंचने की संभावनाएं बनी हुई है। इसके अलावा इस मैच के दौरान रोहित ने एक खास उपलब्धि हासिल की।
होलकर स्टेडियम में किंग्स इलेवन ने क्रिस गेल के 50 रनों की मदद से 6 विकेट पर 174 रन बनाए। जवाब में मुंबई ने 6 गेंद शेष रहते 4 विकेट खोकर जीत हासिल की। मुंबई के सूर्यकुमार यादव ने 57 रन बनाए। रोहित 15 गेंदों में 1 चौके और 2 छक्कों की मदद से 24 रन बनाकर नाबाद रहे। 'हिटमैन' के नाम से मशहूर रोहित टी-20 फॉर्मेट में 300 छक्के लगाने वाले पहले एशियाई बल्लेबाज बन गए। वहीं अगर बात भारतीयों की जाए, तो रोहित के बाद सबसे ज्यादा छक्के सुरेश रैना(290) ने लगाए हैं। साथ ही इस मामले में रोहित ने टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली और पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी को भी पीछे छोड़ दिया है।
इसी के साथ रोहित आइपीएल के इतिहास में सबसे ज़्यादा सिक्स लगाने वाले गेल के बाद दूसरे खिलाड़ी बन गए हैं। गेल ने अभी तक आइपीएल में 290 छक्के लगाए हैं, तो रोहित शर्मा के नाम 183 छक्के हैं। वहीं धौनी के नाम 180 तो कोहली के नाम 171 छक्के दर्ज हैं।
Next Story