क्रिकेट

रोहित शर्मा ने खुद दिया Not Out होने का का सबूत, नाराज फैंस ऐसे निकाल रहे गुस्सा

Special Coverage News
28 Jun 2019 6:44 PM IST
रोहित शर्मा ने खुद दिया Not Out होने का का सबूत, नाराज फैंस ऐसे निकाल रहे गुस्सा
x
रोहित द्वारा लगाई गई इस फोटो में लगता है कि गेंद उनके बल्ले के बजाय दाएं पैड पर लगी।

भारतीय सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा ने वर्ल्डकप 2019 के वेस्टइंडीज के खिलाफ खेले गए मुक़ाबले में विवादास्पद आउट दिए जाने के अंपायर के फैसले को गलत ठहराते हुए खुद सबूत पेश कर सबकी बोलती बंद कर दी है। रोहित ने शुक्रवार को ट्विटर पर फोटो डालकर निराशा जाहिर की है।

वहीं दूसरी तरफ सोशल मीडिया पर भारतीय फैंस थर्ड अंपायर के खिलाफ जमकर गुस्सा निकाल रहे हैं। बता दें कि रोहित ने 23 गेंद में 18 रन बना लिए थे जिसके बाद वह आउट हुए। रोहित द्वारा ट्विटर पेज पर आउट होने की करीब से फोटो पोस्ट की जिसमें लग रहा था कि उनके बल्ले और गेंद के बीच काफी जगह दी थी।



रोहित द्वारा लगाई गई इस फोटो में लगता है कि गेंद उनके बल्ले के बजाय दाएं पैड पर लगी। बता दें कि रोहित को छठे ओवर में केमर रोच गेंदबाजी कर रहे थे और आखिरी गेंद उनके बल्ले के बिल्कुल पास से गई और रोच समेत सभी कैरेबियाई खिलाड़ियों ने अपील की, लेकिन ऑन-फील्ड अंपायर ने उस अपील को नकार दिया। इसके बाद कप्तान जेसन होल्डर ने DRS लेने का फैसला लिया और थर्ड अंपायर माइकल गफ ने रोहित को आउट करार दे दिया। जिसके बाद से इस फैसले पर थर्ड अंपायर गफ को सोशल मीडिया पर काफी ट्रोल किया जा रहा है। एक फैन ने तो उस फैसले से निराश होकर गफ के विकिपीडिया पेज को ही एडिट कर दिया।

एक फैन ने एडिट कर दिया थर्ड अंपायर का विकिपीडिया पेज

यूजर ने माइकल गफ के विकिपीडिया पेज को एडिट करके उसमें लिखा, '2019 में, गफ को भारत बनाम वेस्टइंडीज मैच के लिए तीसरे अंपायर के रूप में चुना गया। रोहित शर्मा को ऑन-फील्ड अंपायर द्वारा नॉट आउट देने के बाद फैसले को पलटने के लिए उनकी आलोचना की जा रही है। रोहित को बिना किसी निर्णायक सबूत के बिना आउट देना इस तरफ इशारा करता है कि वह अपनी मेजबान टीम, इंग्लैंड के लिए सेमीफाइनल में पहुंचाने के लिए पक्षपात कर रहे हैं क्योंकि इंग्लैंड श्रीलंका और ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ अपने दोनों मैच हारकर संकट में पड़ चुका है।' बताया जा रहा है कि तीसरे अंपायर ने शायद स्निकोमीटर का सहारा लिया क्योंकि रिप्ले में दिख रहा था कि बल्ले और गेंद के बीच अंतर था।

Next Story