Archived

टीम से बाहर चल रहे विस्फोटक बल्लेबाज रैना ने महज 59 गेंदों पर ठोक दिए 126 रन

टीम से बाहर चल रहे विस्फोटक बल्लेबाज रैना ने महज 59 गेंदों पर ठोक दिए 126 रन
x
रैना की इस दुमदार पारी ने किया आलोचकों का मुँह बंद सैयद मुश्ताक अली टी-20 टूर्नामेंट में सुरेश रैना ने खेली विस्फोटक पारी.

कोलकाता: भारतीय टीम से बाहर चल रहे जबरदस्त बल्लेबाज सुरेश रैना ने फॉर्म में वापसी के संकेत दे दिए हैं. सैयद मुश्ताक अली टी-20 टूर्नामेंट में उन्होंने विस्फोटक पारी खेलकर आलोचकों का मुंह बंद कर दिया. रैना ने यूपी की तरफ से खेलते हुए इस टूर्नामेंट में जोरदार शतक जड़ दिया. रैना ने यह रन बंगाल टीम के खिलाफ बनाए.इस विस्फोटक बल्लेबाज ने महज 59 गेंदों का सामना करते हुए नाबाद 126 रन जड़ दिए. उन्होंने इस दौरान 49 गेंदों में ही अपनी शतक पूरा कर लिया. रैना ने अपनी पारी में 7 गगनचुंबी छक्के और 13 चौके लगाए.



सुरेश रैना ने अपनी पारी की बदौलत इस टूर्नामेंट के सर्वोच्च स्कोर को भी पीछे छोड़ दिया है. इससे पहले यह रिकॉर्ड उन्मुक्त चंद ने बनाया था. उन्मुक्त ने इस टूर्नामेंट में 125 रन की पारी खेली थी. लेकिन रैना ने इस रिकॉर्ड को अपने नाम कर लिया. रैना की शानदार बल्लेबाजी की दम पर यूपी की टीम ने बंगाल के सामने 236 रनों का पहाड़ खड़ा कर दिया.


इस मैच में रैना ने टी-20 करियर में अपने 7,000 रन भी पूरे कर लिए. रैना ने शुरू से ही अक्रामक तेवर अपनाए थे.उन्होंने महज 22 गेदों में अपना अर्द्धशतक भी पूरा कर लिया था.रैना अपने इसी फॉर्म को बनाए रखते हैं तो उम्मीद है कि वह जल्द ही भारतीय टीम में वापसी कर लेंगे


Next Story