Archived

धोनी ने हासिल की एक और उपलब्धि, सचिन ने दी खास बधाई

Vikas Kumar
18 Sept 2017 7:30 PM IST
धोनी ने हासिल की एक और उपलब्धि, सचिन ने दी खास बधाई
x

नई दिल्ली : भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी के लिए 2017 का साल काफी खास रहा है। उन्होंने इस साल अपने नाम कई बड़ी उपलब्धियां हासिल की हैं। रविवार को आस्ट्रेलिया के खिलाफ धोनी ने धमाकेदार पारी खेलते हुए अपने नाम एक और कीर्तिमान बना लिया है।

महेंद्र सिंह धोनी ने भारतीय जमीन पर अपने वनडे करियर में 4000 रन पूरे कर लिए हैं। अपने ही घर में ऐसा रिकॉर्ड कायम करने वाले वह भारत के दूसरे खिलाड़ी और दुनिया के 9वें खिलाड़ी बन गए हैं। उनसे पहले ऐसा करने वाले भारत के महान खिलाड़ी सचिन तेंदुलकर हैं।

महेंद्र सिंह धोनी ने आस्ट्रेलिया के खिलाफ रविवार को चेन्नै के चेपक मैदान पर खेले गए मैच में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में अपना 100वीं हाफ सेंचुरी लगाई। धोनी ने यह ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पांच मैचों की सीरीज के पहले मैच में 88 गेंदों में 79 रनों की पारी के दौरान हासिल किया।

धोनी के इस खास 'शतक' की तारीफ मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंडुलकर ने भी की। सचिन ने ट्वीट कर धोनी को 100वीं अंतरराष्ट्रीय हाफ सेंचुरी बनाने पर बधाई दी। सचिन ने ट्वीट किया, 'महेंद्र सिंह धोनी के लिए एक और सेंचुरी। इस बार स्टंप्स के सामने। 50s की सेंचुरी होने पर बधाई हो माही।' सचिन ने धोनी को 100 वनडे स्टंप करने पर भी बधाई दी थी।

सचिन के अलावा कई और दिग्गजों ने भी धोनी को बधाई दी। दिग्गज बल्लेबाज वीवीएस लक्ष्मण ने भी धोनी को बधाई दी है।


Next Story