Archived

सलमान को सजा पर शोएब अख्‍तर ने किया ऐसा ट्वीट, पाक फैंस ने लगा दी क्लास!

Arun Mishra
6 April 2018 11:43 AM IST
सलमान को सजा पर शोएब अख्‍तर ने किया ऐसा ट्वीट, पाक फैंस ने लगा दी क्लास!
x
सलमान को सजा सुनाए जाने के बाद पाकिस्‍तान के पूर्व तेज गेंदबाज शोएब अख्‍तर ने दु:ख प्रकट किया है।
नई दिल्ली : बीस साल पुराने काला हिरण शिकार मामले में जोधपुर कोर्ट ने सलमान खान को दोषी करार देते हुए 5 साल की सजा सुनाई गई है और दस हजार रुपये का जुर्माना लगाया है। सलमान खान को जोधपुर जेल में मिला कैदी नंबर 106 मिला है। सलमान खान को बैरक नंबर 2 के सेल नंबर 2 में रखा गया है। सलमान खान ने गुरुवार को जोधपुर केंद्रीय कारागार में अपनी रात गुजारी।
सलमान को सजा सुनाए जाने के बाद पाकिस्‍तान के पूर्व तेज गेंदबाज शोएब अख्‍तर ने दु:ख प्रकट किया है। अख्‍तर ने ट्विटर पर लिखा, "मेरे दोस्‍त सलमान खान को 5 साल की सजा होते देख दुख हो रहा है मगर कानून को अपना काम करना ही चाहिए। हमें भारत के माननीय कोर्ट का सम्‍मान करना होगा लेकिन मुझे अभी भी लगता है कि सजा बहुत कड़ी है लेकिन मेरा दिल उनके परिवार और फैंस के लिए रोता है। मुझे यकीन है कि वह जल्‍द बाहर आ जाएंगे।"

शोएब के इस ट्वीट पर पाकिस्‍तानी फैंस ही उन्‍हें ट्रोल कर रहे हैं। बहुत से यूजर्स ने कहा है क‍ि वह कश्‍मीर मुद्दे पर क्‍यों नहीं बोलते हैं।




आपको बतादें अदालत ने इस मामले में बाकी नीलम, सोनाली बेंद्रे, सैफ अली खान और तब्बू सभी को बरी कर दिया है। यह मामला फिल्‍म 'हम साथ-साथ हैं कि शूटिंग के दौरान का है। बता दें कि सलमान खान इन दिनों बॉलीवुड के कई प्रोजेक्‍ट्स कर रहे हैं।
Next Story