

कराची। पाकिस्तान टीम के खिलाड़ी शोएब मलिक ने वन डे क्रिकेट से संन्यास ले लिया। शोएब मलिक के संन्यास के बाद बहुत से क्रिकेटर और उनकी पत्नी सानिया मिर्जा ने उन्हें सोशल मीडिया पर बधाई दी। सानिया मिर्जा ने शोएब को बधाई देते हुए एक इमोशनल मैसेज लिखा है।
सानिया मिर्जा ने लिखा- हर कहानी का अंत होता है, हर अंत नई शुरुआत है। शोएब मलिक, हमें गर्व है कि आप 20 साल अपने देश के लिए खेले। इजहान और मुझे आप पर गर्व है।
शोएब मलिका का मौजूदा विश्व कप में प्रदर्शन काफी लचर रहा। उन्होंने 3 मैचों में सिर्फ 8 रन बनाए। दो मैचों में वह खाता भी नहीं खोल सके। भारत के खिलाफ 16 जून को पाकिस्तान की हार के बाद मलिक को टीम से बाहर रखा गया। यही उनके करियर का आखिरी वनडे मैच भी रहा बू बांग्लादेश के खिलाफ मैच में शोएब प्लेइंग-11 में जगह नहीं बना पाए थे। लेकिन उनकी टीम ने मैच जीतकर उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर दिया। पाकिस्तान के लिए करीब 20 साल तक क्रिकेट खेलने वाले शोएब के लिए क्रिकेट विश्व कप अच्छा नहीं गया था। इसी कारण उन्हें प्लेइंग-11 से भी हटा दिया गया था।
शोएब ने ट्वीट कर लिखा, 'आज मैं वन डे इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास ले रहा हूं। उन सभी खिलाड़ियों को धन्यवाद, जिनके साथ मैंने खेला है। उन कोचों को भी, जिन्होंने मुझे प्रशिक्षित किया है। इसके साथ ही परिवार, दोस्तों, मीडिया और प्रायोजकों को भी तहे दिल से शुक्रिया। सबसे महत्वपूर्ण बात मेरे फैंस, मैं आप सभी से प्यार करता हूं। #पाकिस्तान जिन्दाबाद'
विश्वकप में शुरू में कई मैच हारने के चलते बाद में अच्छे प्रदर्शन के बावजूद पाकिस्तान सेमीफाइनल में जगह नहीं बना सका और टीम को अब वापस लौटना होगा। शोएब मलिक का प्रदर्शन भी विश्व कप के मैचों में बहुत प्रभावित नहीं कर पाया था। यही उनके करियर का आखिरी वनडे मैच भी रहा। वनडे से संन्यास लेने के बाद मलिक ने कहा कि वह निराश हैं कि विश्व कप 2019 में उनके प्रदर्शन पर जज किया गया।
'Every story has an end, but in life every ending is a new beginning' @realshoaibmalik 🙃 u have proudly played for your country for 20 years and u continue to do so with so much honour and humility..Izhaan and I are so proud of everything you have achieved but also for who u r❤️
— Sania Mirza (@MirzaSania) July 5, 2019




