
क्रिकेट के मैदान पर गेंदबाजों का छक्के छुड़ाने वाले शिखर धवन ने बजाई बांसुरी, वीडियो वायरल

नई दिल्ली. टीम इंडिया के सलामी और विस्फोटक बल्लेबाज शिखर धवन का एक अलग ही जलवा रहता है हर समय मैदान पर गेंदबाजों का बैंड बजाने वाले शिखर अब बांसुरी बजाते नजर आ रहे है। और शिखर का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. इस वीडियो को खुद शिखर धवन ने भी अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर किया है, इस वीडियो में गब्बर बांसुरी बजाते हुए नजर आ रहे हैं. यह वीडियो सोशल मीडिया पर काफी पसंद किया जा रहा है, इससे पहले भी शिखर धवन के कई वीडियो बांसुरी बजाते हुए आए हैं, शिखर धवन बेहतरीन बांसुरी बजाते हैं और उनके इस अंदाज को फैन्स भी काफी पसंद करते हैं. गब्बर के द्वारा शेयर की गई इस वीडियो को महज मिनटों में ही लाखों लाइक मिल चुके हैं।
वीडियो में आप साफ देख सकते हैं कि शिखर धवन समुद्र की तरफ देखते हुए बांसुरी बजा रहे हैं और वीडियों में पंक्षियों को चहचहाने की भी अवाज आ रही है. गब्बर स्काई कलर की ब्लू टी-शर्ट और हॉफ पैन्ट पहने नजर आ रहे हैं. गब्बर की बांसुरी की धुन को सुनकर उनके फैन्स से बिना कमेंट किए हुए रहा नहीं गया और उन्होंने आखिर गब्बर की तारीफ कर ही डाली. फैन्स इस वीडियो पर लिखते हैं वाह गब्बर पाजी शानदार, गब्बर इज बैक, हर जगह गब्बर का जलवा. कुछ फैन्स को तो यकीन ही नहीं था कि यह वास्तव में शिखर धवन है, इसलिए उन्होंने कहा सर क्या यह आप ही हैं।
View this post on InstagramA fresh start.. Trees, the wind, the ocean & some music = bliss. 🎶
A post shared by Shikhar Dhawan (@shikhardofficial) on
शिखर धवन इस समय टीम इंडिया के साथ नहीं ही वह विंडीज दौरे पर सिर्फ वनडे सीरीज के लिए ही गए थे. इस सीरीज में धवन ने 2 पारियों में 38 रन बनाए थे, हालांकि सीरीज को टीम इंडिया ने जीत लिया है. शिखर धवन ने टीम इंडिया के लिए शानदार पारी खेलते हुए कई मैचों में जीत दिलाई है और वह टीम के सलामी बल्लेबाज के रुप में शानदार प्रदर्शन करते हैं।




