
पहले तीन मैच नहीं खेल पाएंगे शिखर धवन, 17 सितम्बर को पहला मैच

ऑस्ट्रेलिया-भारत के बीच होने वाली वनडे सीरीज़ में भारत को तगड़ा झटका लगा है। भारतीय टीम की ओपनिंग बल्लेबाज़ शिखर धवन ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहले तीन वनडे नहीं खेल पाएंगे। इंडिया के लिए यह बड़ा झटका है, क्योकि धवन इस समय बल्लेबाज़ी में जबरदस्त फॉर्म में नजर आ रहे है।
इस कारण नहीं खेल पाएंगे मैच
बीसीसीआई ने बताया कि धवन ने बोर्ड से उन्हें तीन वनडे मैचों से छुट्टी देने के लिए कहा था। धवन की पत्नी बीमार हैं और वो चाहते हैं कि वो अपनी पत्नी के साथ रहें।
बीसीसीआई ने सीरीज से पहले 16 खिलाड़ियों की टीम घोषित की है। उनकी जगह पहले तीन वनडे में अजिंक्य रहाणे और के.एल. राहुल में से किसी ओपनर के तौर पर मौका मिल सकता है। आपकों बता दें कि ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पांच मैचों की वनडे सीरीज 17 सितंबर से शुरु हो रही है।
श्रीलंका दौरे से भी वापस आये थे शिखर
इससे पहले शिखर धवन अपनी बीमार मां की देखभाल के लिए श्रीलंका दौरा खत्म होने से पहले ही भारत लौट आए थे। धवन ने श्रीलंका दौरे के एकमात्र टी-20 मैच में हिस्सा नहीं लिया था। साथ ही साथ वो वनडे सीरीज के पांचवें और आखिरी वनडे में भी वे टीम के हिस्सा नहीं थे।
शिखर धवन चैंपियंस ट्रॉफी से ही जबरदस्त फॉर्म में हैं। श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट सीरीज में उन्होंने भारत की तरफ से सबसे ज्यादा रन (358) बनाए थे और पहले वनडे में उन्होंने 132 रन की शानदार पारी खेली थी।




