क्रिकेट

सोनाली बेंद्रे को लेकर शोएब अख्तर ने सामने आकर बताई सच्चाई

Special Coverage News
19 Jun 2019 11:42 AM IST
सोनाली बेंद्रे को लेकर शोएब अख्तर ने सामने आकर बताई सच्चाई
x
वो सोनाली बेंद्रे को इस कदर वो पसंद करने लगे थे कि उन्‍हें किडनैप करने के लिए भी तैयार थे?

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के पूर्व तेज़ गेंदबाज़ शोएब अख्तर ने फिल्म अभिनेत्री सोनाली बेंद्रे के साथ अफेयर की खबरों पर सफाई दी है. उन्होंने कहा है कि सोनाली के साथ अफेयर को लेकर जो कुछ भी कहा जा रहा है वो पूरी तरह बकवास है. शोएब के मुताबिक वो कभी सोनाली से नहीं मिले. शोएब ने ये बातें अपने यू ट्यूब चैनल पर कही हैं.

दरअसल आज से करीब 10-15 साल पहले कहा जाता था कि शोएब अख्तर फिल्म एक्ट्रेस सोनाली बेंद्रे के दीवाने थे और वो उनका किडनैप करना चाहते थे. दावा किया गया कि वो सोनाली बेंद्रे को इस कदर वो पसंद करने लगे थे कि उन्‍हें किडनैप करने के लिए भी तैयार थे. शोएब ने इन दावों को झूठा करार दिया है.

'नहीं था उनका फैन'

शोएब ने कहा, ''मैं आज तक सोनाली से मिला ही नहीं. वो काफी खूबसूरत हैं लेकिन मैं उनका फैन कभी नहीं रहा. मैंने उनकी सिर्फ एक दो फिल्में देखी है. लेकिन जब उन्होंने कैंसर को मात दी मैं उनकी हिम्मत को देख कर उनका फैन हो गया.''

बकौल शोएब, "मगर जब मैंने बीमारी में सोनाली बेंद्रे का संघर्ष देखा, उन्होंने जिस तरह से हिम्मत दिखाई, बहादुरी से लड़कर वापस आईं, उन्होंने दूसरों को भी प्रेरित किया. तब मैं उनका फैन बना."

सोनाली बेंद्रे को लेकर मीडिया में फैली खबरों पर शोएब ने कहा, "मनगढ़ंत खबरें चल रही हैं, वो अभी बीमारी से ठीक होकर आई हैं, हमें उनकी हिम्मत बढ़ानी चाहिए, उनके बारे में अच्छी बातें करनी चाहिए. मीडिया के कुछ संस्थान बिना बात के मेरा नाम सोनाली बेंद्रे के साथ जोड़ देते हैं." शोएब ने कहा, "मैंने ये वीडियो इसलिए बनाया क्योंकि सोनाली बेंद्रे बहादुरी के साथ अपनी बीमारी से लड़कर आई हैं. इसलिए मैं आभार जताते हुए ये विवाद खत्म करना चाहता था. मैं ये मैसेज देना चाहता हूं कि हर किसी को बहादुर और पॉवरफुल लेडी सोनाली का फैन होना चाहिए.''


क्या पर्स में रखते थे सोनाली की तस्वीर?

ये भी दावा किया जाता है कि शोएब के कमरे में सोनाली के ढेरों पोस्‍टर्स थे और वो सोनाली की तस्वीर अपने पर्स में लेकर घूमते थे. शोएब ने इन चीजों को बकवास करार दिया. उन्होंने कहा, '' मेरे कमरे में सोनाली के कोई पोस्टर नहीं लगे थे. बल्कि मेरे कमरे में सिर्फ इमरान खान का पोस्टर हमेशा लगा रहता था.''

1 जनवरी 1975 को महाराष्ट्र में जन्मी सोनाली के लिए फिल्में पहला करियर नहीं थी. वो पहले एयर होस्टेस बनना चाहती थीं लेकिन देहरादून में पढ़ाई के दौरान उन्हें मॉडलिंग का मौका मिला और एक टैलेंट हंट में वो स्पॉट हो गईं. इसके बाद सोनाली की पहली हिंदी फिल्म गोविंदा के साथ 'आग' (1994) थी. हालांकि फिल्म फ्लॉप रही लेकिन इस फिल्म के लिए सोनाली को फिल्मफेयर बेस्ट डेब्यू अवॉर्ड भी मिला.

बता दें कि सोनाली बेंद्रे को पिछले साल कैंसर होने का पता चला था. इसके बाद वे न्यूयॉर्क इलाज के लिए गई थीं. सोनाली ने हिम्मत के साथ अपना इलाज कराया. अब वे कैंसर फ्री हैं. सोनाली कई लोगों के लिए आइडल बन गई हैं.

Next Story