Archived

IPL11 DD vs KKR : दिल्ली की तूफानी पारी को ग्रहण , मनरो 33 रन बनाकर आउट

Arun Mishra
27 April 2018 7:34 PM IST
IPL11  DD vs KKR : दिल्ली की तूफानी पारी को ग्रहण , मनरो 33 रन बनाकर आउट
x
आईपीएल 11 का 26वां मैच दिल्ली और कोलकाता के बीच है जिसमें कोलकाता ने टॉस जीतकर मेजबान टीम को बल्लेबाजी के लिए आमंत्रित किया है .आज दिल्ली के कप्तान श्रेयस अय्यर हैं . दोनों टीमों में बदलाव हुए हैं जो इस प्रकार हैं .

नई दिल्ली :पावर प्ले में दम दिखाने के बाद उसके सलामी बल्लेबाज कोलिन मुनरो के रूप में दिल्ली ने अपना पहला विकेट भी गंवा दिया है.

फिलहाल दिल्ली का स्कोर 7 ओवर में बिना किसी नुकसान के 59 रन है. पृथ्वी शॉ के साथ कप्तान श्रेयस अय्यर विकेट पर हैं.


दिल्ली डेयरडेविल्स और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच आईपीएल सीजन 11 का 26वां मुकाबला दिल्ली के फिरोजशाह कोटला स्टेडियम में खेला जा रहा है. टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए दिल्ली डेयरडेविल्स की टीम ने 2 ओवर में 0 विकेट गंवा कर 13 रन बना लिए हैं. पृथ्वी शॉ (5 रन) और कॉलिन मुनरो (8 रन) क्रीज पर हैं.


आईपीएल 11 का 26वां मैच दिल्ली और कोलकाता के बीच है जिसमें कोलकाता ने टॉस जीतकर मेजबान टीम को बल्लेबाजी के लिए आमंत्रित किया है .आज दिल्ली के कप्तान श्रेयस अय्यर हैं . दोनों टीमों में बदलाव हुए हैं जो इस प्रकार हैं .


कोलकाता नाइट राइडर्स प्लेइंग इलेवन: क्रिस लिन, सुनील नारायण, रॉबिन उथप्पा, नीतीश राणा, दिनेश कार्तिक (विकेटकीपर/ कप्तान), आंद्रे रसेल, शुभमन गिल, मिचेल जॉनसन, पीयुष चावला, शिवम मावी, कुलदीप यादव



दिल्ली डेयरडेविल्स प्लेइंग इलेवन: पृथ्वी शॉ, कॉलिन मुनरो, ग्लेन मैक्सवेल, रिषभ पंत (विकेटकीपर), श्रेयस अय्यर (कप्तान), विजय शंकर, राहुल तेवतिया, लियम प्लंकट, अमित मिश्रा, अवेश खान, ट्रेंट बोल्ट


कोलकाता ने सिर्फ एक बदलाव किया है. टॉम कुरेन की जगह मिचेल जॉनसन को टीम में जगह दी गई है, वहीं दिल्ली ने दो बदलवा किए हैं. गौतम गंभीर प्लेइंग इलेवन में नहीं हैं. दिल्ली ने विजय शंकर और कॉलिन मुनरो को मौका दिया गया है. वहीं दिल्ली के क्रिस मॉरिस चोटिल हैं और उनकी जगह जूनियर डाला को टीम में शामिल किया गया है. साउथ अफ्रीका के जूनियर डाला ने इसी साल भारत के खिलाफ टी20 क्रिकेट में पदार्पण किया गया था.


दिल्ली के फिरोजशाह कोटला मैदान में आज दिल्ली डेयरडेविल्स और कोलकाता नाइटराइडर्स आमने- सामने है . गौतम गंभीर द्वारा कप्तानी छोड़ने के बाद मेजबान दिल्ली श्रेयस अय्यर के अगुवाई में मैदान पर उतरी है .



Next Story