
Archived
भारत के इन दिग्गज किर्केटरों ने की अपील. आओ दिवाली ऐसे मनायें
Ekta singh
18 Oct 2017 4:49 PM IST

x
सुप्रीम कोर्ट ने राजधानी दिल्ली में इस दिवाली पर पटाखे फोड़ने पर प्रतिबंध लगाया है. इस बात के बारे में आम लोगों के बीच में बहस है कि प्रदूषण नियंत्रण के लिए कोर्ट का फैसला कितना सही है
इस साल दिवाली पर राजधानी दिल्ली में पटाखों का धूम-धड़ाका नहीं सुनाई देगी. सुप्रीम कोर्ट ने राजधानी दिल्ली में इस दिवाली पर पटाखे फोड़ने पर प्रतिबंध लगाया है. इस बात के बारे में आम लोगों के बीच में बहस है कि प्रदूषण नियंत्रण के लिए कोर्ट का फैसला कितना सही है. इस मुद्दे पर कई स्टार क्रिकेटर भी अपनी राय रख रहे हैं
पूर्व क्रिकेटर वीरेंद्र सहवाग ने ट्विटर पर इस मुद्दे पर अपनी राय रखी और बायें हाथ के स्टार बल्लेबाज युवराज सिंह ने इस साल दिवाली के बिना शोर-शराबे की शांति से मनाए जाने की अपील की. सोशल मीडिया पर कुछ ज्यादा ही एक्टिव रहते हैं.
Sad to see this. It's a common site in Punjab - Haryana. Need measures to help address this & prevent smog and pollution. pic.twitter.com/s5KuQ5xUEj
— Virender Sehwag (@virendersehwag) October 17, 2017
सहवाग ने मंगलवार को अपने ट्वीट में 'स्मोग' और प्रदूषण से संबंधित एक फोटो शेयर किया है. सहवाग ने अपनी फोटो पोस्ट करते हुए लिखा, 'यह (स्मोग और प्रदूषण) देखकर दुख होता है. पंजाब-हरियाणा में ऐसे दृश्य आम बात हैं
May this Diwali dispel all the darkness from your life & you be blessed with love & happiness. May your path always be lit.✨Jai Shri Ram 🙏🏼
— Virender Sehwag (@virendersehwag) October 18, 2017
सहवाग ने एक और ट्वीट किया है और लिखा है, 'रीट्वीट करें अगर आप इस साल दिवाली ज्यादा धूमधाम से मनाएंगे.'
Let's not just make noise,let's make a difference this Diwali. Join us at @YOUWECAN & @YWCFashion in our constant endeavors to spread smiles pic.twitter.com/AAkaiXWmxp
— yuvraj singh (@YUVSTRONG12) October 17, 2017
युवराज सिंह ने भी ट्विटर पर शेयर किए गए अपने एक वीडियो संदेश में कहा, 'आइए शोर नहीं करें, इस दिवाली कुछ अलग करें. उन्होंने कहा कि दूसरों के चेहरों पर मुस्कुराहट लाने में हमारी मदद करें. सबको दिवाली की ढेर सारी शुभकामनाएं।'
Next Story




