Archived

यह भारतीय खिलाड़ी भी लॉर्ड्स टेस्ट से हो सकते है बाहर , जानिए क्या रही वजह

Alok Mishra
8 Aug 2018 2:15 PM IST
यह भारतीय खिलाड़ी भी लॉर्ड्स टेस्ट से हो सकते है बाहर , जानिए क्या रही वजह
x

नई दिल्ली : इंग्लैंड की राजधानी लंदन में अभी गर्मियों का कहर है. इस बीच इंग्लैंड और भारत का दूसरा टेस्ट मैच इंग्लैंड की राजधानी लंदन के लॉर्ड्स स्टेडियम में खेला जाएगा. यह मैच गुरूवार को खेला जाएगा. लेकिन इस दूसरे टेस्ट मैच में अब जसप्रीत बुमराह के बाद हार्दिक पांड्या भी बाहर बैठ सकते हैं।


इस वजह से बाहर होंगे पांड्या!

लेंदन में मैदानकर्मियों को पिच में जरूरी नमी बरकरार रखने के लिए बहुत मेहनत करनी पड़ रही है। ऐसे में भारतीय प्रबंधन दूसरे टेस्ट में ऑफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन के साथ दूसरे स्पिनर को भी उतारने की संभावना तलाश रहा है। हालांकि सबकुछ पिच और गुरुवार के मौसम पर निर्भर करेगा। भारत अगर दो स्पिन गेंदबाज़ों के साथ उतरेगा तो ऐसे में हार्दिक पांड्या का बाहर बैठना लगभग-लगभग तय हो जाएगा।


वैसे भी हार्दिक पांड्या ने दूसरी पारी में भले ही 31 रन की पारी खेली हो, लेकिन वो मैच में गेंदबाज़ी से एक भी विकेट लेने में सफल नहीं हो सके थे।


नहीं खेलेंगे बुमराह

इंग्लैंड के खिलाफ दूसरे टेस्ट मैच में भी भारतीय पेसर जसप्रीत बुमराह चयन के लिए उपलब्ध नहीं रहेंगे। बुमराह अभी बाएं हाथ के फ्रैक्चर से नहीं उबर सके हैं। यह चोट उन्हें जून में आयरलैंड के खिलाफ टी20 मैच के दौरान लगी थी। बीसीसीआई ने कहा था कि बुमरा अगर फिट होते हैं तो दूसरे टेस्ट मैच के लिए उपलब्ध रहेंगे।

आश्विन के साथ दूसरे स्पिनर कौन?

भारतीय टीम अश्विन के साथ रवींद्र जडेजा और चाइनामैन कुलदीप यादव को अपने साथ दौरे पर लेकर गई है। अगर भारतीय टीम दो स्पिनरों पर दांव लगाती है तो अश्विन के साथ रवींद्र जडेजा को उतारा जा सकता है। भारतीय टीम मैनेजमेंट अगर लॉर्ड्स के मैदान पर दो स्पिनरों के साथ उतरेगी तो ऐसे में हार्दिक पांड्या को बाहर का रास्ता दिखाया जा सकता है। हार्दिक ने एजबेस्टन टेस्ट में एक भी विकेट हासिल नहीं किया था। इसके अलावा पिच के सूखने और गर्मी के कारण इस मैच में रिवर्स स्विंग भी मिल सकती है। ऐसे में मुहम्मद शमी को फायदा होगा।







Next Story