Archived

IPL11: आज होगा आईपीएल का इक्कीसवा मैच MI और RR होंगे आमने सामने, जानिए कब और कहाँ होगा मैच.

Alok Mishra
22 April 2018 12:09 PM IST
IPL11: आज होगा आईपीएल का इक्कीसवा मैच MI और RR होंगे आमने सामने, जानिए कब और कहाँ होगा मैच.
x
आज होगा आईपीएल का इक्कीसवा मैच MI और RR होंगे आमने सामने. अच्छी शुरुआत के बाद लगातार हार से जूझ रही राजस्थान की टीम अपने घरेलू मैदान में जीत दर्ज कर इस टूर्नामेंट में वापसी की राह जरूर देख रही होगी.
IPL11: आज होगा आईपीएल का इक्कीसवा मैच MI और RR होंगे आमने सामने. अच्छी शुरुआत के बाद लगातार हार से जूझ रही राजस्थान की टीम अपने घरेलू मैदान में जीत दर्ज कर इस टूर्नामेंट में वापसी की राह जरूर देख रही होगी. वहीं अब तक अपने प्रदर्शन से निराश करने वाली मुंबई भी जीत का स्वाद चखना चाहेगी.
मुंबई इंडियंस ने अब तक कुल चार मैच खेले हैं, जिनमें से महज एक में ही वह जीत हासिल कर पाई है. हालांकि राजस्थान का प्रदर्शन भी कुछ खास नहीं रहा है. राजस्थान पांच में से दो मैच जीतने के कारण अंक तालिका पर छठे स्थान पर है तथा मुंबई सातवे स्थान पर है. ऐसे में युवा खिलाड़ियों से लैस राजस्थान और दो बार की चैंपियन मुंबई के बीच यह मुकाबला काफी रोचक होने वाला है.कप्तान रोहित पर फिर होगी बड़ी जिम्मेदारी
कप्तान रोहित पर फिर होगी बड़ी जिम्मेदारी




रोहित ने टीम के हार की लय तोड़ी और वह फिर से मुंबई के लिए अहम खिलाड़ी होंगे. वेस्टइंडीज के इविन लुईस ने 65 रन की पारी खेलकर अपनी भूमिका निभाई और उनके अलावा टीम में किरोन पोलार्ड और पांड्या बंधु हार्दिक और कृणाल मौजूद हैं.
पोलार्ड का चोट से उबरना निश्चित रूप से मुंबई इंडिंयस के लिए अच्छी खबर है. वहीं हार्दिक का पांच गेंद में 17 रन जुटाना सकारात्मक है. मुंबई इंडियंस के गेंदबाज भी आत्मविश्वास से भरे हुए हैं क्योंकि पिछले मैच में उन्होंने विराट कोहली और एबी डिविलियर्स जैसे खिलाड़ियों को बड़ी पारी खेलने से रोक दिया.
भारतीय तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमरा की अगुवाई में मुंबई इंडियंस का गेंदबाजी आक्रमण अच्छा दिखता है जिसमें एम जे मैकलेनाघन , हार्दिक , मुस्तफिजुर रहमान , मयंक मार्कंडेय और कृणाल शामिल हैं. मुंबई के अभी चार मैचों में तीन हार से दो अंक हैं जिससे वह छठे स्थान पर बनी हुई है लेकिन उसके लिए यह चीज कोई नई नहीं है क्योंकि वह पहले भी पिछड़ने के बावजूद नाटकीय वापसी कर चुकी है.
राजस्थान को है वापसी का इंतजार




राजस्थान की टीम की इस मैच के साथ पिछले मैच में चेन्नई सुपर किंग्स टीम से मिली हार से उबरना चाहेगी. शेन वाटसन की पारी की बदौलत इस मैच में चेन्नई ने राजस्थान को 64 रनों से मात दी. कप्तान अजिंक्य रहाणे को उदाहरण पेश करने की जरूरत है ताकि वह अपने खिलाड़ियों को प्रेरित कर सकें , इसके अलावा उन्हें अपने खिलाड़ियों का बेहतर ढंग से इस्तेमाल करना होगा. टीम को संजू सैमसन से एक बार फिर बड़ी पारी की उम्मीद होगी. टीम ने बेन स्टोक्स और जयदेव उनाद्कट पर बड़ी रकम खर्च की है लेकिन अभी तक वो कुछ खास प्रदर्शन नहीं कर पाए हैं. ऐसे में टीम को उनसे अच्छे प्रदर्शन की जरूरत होगी.
मैच की जगह
मुंबई और राजस्थान के बीच 21वां मुकाबला रविवार यानि आज ही जयपुर के सवाय मानसिंह स्टेडियम में होगा.
मैच का समय
मुंबई बनाम राजस्थान का मैच रात 8 बजे शुरू होगा.
मैच का लाइव टेलीकास्ट
मैच का लाइव TV प्रसाण Star Sports 1/HD, Star Sports 3/HD पर होगा.
मैच की लाइव स्ट्रीमिंग
Mumbai Indians बनाम Rajasthan Royals मैच की लाइव स्ट्रीमिंग हॉटस्टार पर देख सकते हैं.
हिंदी में लाइव ब्लॉग्स और लाइव अपडेट्स के लिए आप http://specialcoveragenews.in/sports पर लॉगिन कर सकते हैं. यहां पर आपको पूरी सीरीज में अपडेट्स, लाइव स्कोर और समीक्षाएं सबसे पहले पढ़ने को मिलेंगी.

Next Story