
आज होगा भारत और इंग्लैंड के बीच दूसरा टेस्ट मैच , इंग्लैंड ने पहले दिन नौ विकेट पर 285 रन बनाए

नई दिल्ली : भारत और इंग्लैंड के बीच हुए पहले टेस्ट में रविंद्र चंद्र आश्विन ने भारत को सफलता दिलाने में बड़ा योगदान दिया है. जो रूट (80) और जॉनी बेयरस्टो (70) के जुझारू अर्धशतक की बदौलत इंग्लैंड ने पहले टेस्ट के पहले दिन नौ विकेट पर 285 रन बनाने में सफल रहा. स्टंप के समय सैम कुरेन 13 रन पर खेल रहे थे जबकि जेम्स एंडरसन बिना खाता खोले उनका साथ निभा रहे थे. इंग्लैंड ने तीसरे सत्र में छह विकेट गंवाए. टी के समय मेजबान टीम तीन विकेट पर 163 रन बनाकर अच्छे स्कोर की ओर बढ़ती दिख रही थी, लेकिन अंतिम सेशन में वो लगातार विकेट गिरने के बाद मुश्किल में आ गए हैं.
पहले दिन का खेल खत्म होने पर. इंग्लैंड ने पहले दिन नौ विकेट पर 285 रन बनाए. जेम्स एंडरसन कोई रन नहीं बना सके थे जबकि सैम कुरेन 13 रन पर खेल रहे थे. इंग्लैंड ने आठ रन के अंतराल में तीन विकेट खो दिए थे. भारत ने मैच पर अपना दबदबा बनाना शुरू कर दिया था. अगर मेहमान टीम एक-दो विकेट और झटक लेती तो उसका दिन बन सकता था. इंग्लैंड के इस समय टेलअंडर क्रीज पर थे. लेकिन वह ज्यादा समय तक क्रीज़ पर टिकने में असफल रहे.
इंग्लैंड में 2007 में जीती थी आखिरी टेस्ट सीरीज
भारत ने आखिरी बार राहुल द्रविड़ की अगुआई में 2007 में इंग्लैंड में टेस्ट सीरीज जीती थी. विराट कोहली की टीम के लिए उस सफलता को दोहरा पाना आसान नहीं होगा. महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी में भारतीय टीम 2011 और 2014 में क्रमश: 0-4 और 1-3 से हारी थी. भारत ने इंग्लैंड के खिलाफ इंग्लैंड में 57 टेस्ट में से केवल छह जीते हैं और 2007 के अलावा महज दो बार सीरीज 1971 और 1986 में अपने नाम करने में सफल रहा है. भारतीय टीम ने यहां छह में से तीन जीत 2002 के बाद दर्ज की हैं. भारत के सहायक कोच संजय बांगड़ उस टेस्ट टीम का हिस्सा थे जिसने सौरव गांगुली की अगुआई में लीड्स पर जीत दर्ज की थी. विकेटकीपर दिनेश कार्तिक 2007 की टीम में थे. कप्तान विराट कोहली 2011 में और तेज गेंदबाज इशांत शर्मा 2014 में यहां दौरा कर चुके हैं.
अब दखना यह है की आज का टेस्ट मैच कितना रोमांचक होगा.




