
VIDEO: गोल करने के बाद बीच मैदान में कोहली करने लगे भांगड़ा डांस

नई दिल्ली : भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली और उनकी टीम अब न सिर्फ क्रिकेट बल्कि फुटबॉल में भी अपने जलवे दिखा रही है। मुंबई के अंधेरी स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में खेले गए फुटबॉल मैच के दौरान विराट कोहली का पंजाबी अंदाज़ दिखा।
गोल करने के बाद विराट कोहली ने मैदान पर जमकर जश्न मनाया और भांगड़ा डांस करने लगे। जिसके बाद सोशल मीडिया पर कोहली के डांस का वीडियो काफी वायरल हो रहा है।
विराट की कप्तानी में ऑल हार्ट्स ने रणबीर कपूर की टीम ऑल स्टार्स को सेलिब्रिटी क्लासिको मुकाबले में 7-3 से धूल चटाई।
आपको बता दें कि रविवार को मुंबई के अंधेरी स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में फिल्मी सितारों और क्रिकेटर्स के बीच यह चैरिटी मैच खेला गया था। इस मैच में विराट कोहली ने एक गोल किया था तो वहीं पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने दो गोल दागे थे।




