Archived

IND vs SL: विराट कोहली ने टेस्ट करियर का 20वां शतक पूरा कर लिया

Ekta singh
2 Dec 2017 2:44 PM IST
IND vs SL: विराट कोहली ने टेस्ट करियर का 20वां शतक पूरा कर लिया
x
चायकाल के बाद 61.5 ओवर में भारतीय टीम की पहली पारी का स्‍कोर दो विकेट खोकर 268 रन है.

नई दिल्ली: दिल्ली के फिरोजशाह कोटला स्टेडियम पर भारत और श्रीलंका के बीच तीन टेस्ट मैच की सीरीज का आखिरी मैच खेला जा रहा है. सीरीज के अंतर्गत कोलकाता में हुआ पहला टेस्ट में ड्रॉ समाप्त हुआ था, जबकि नागपुर के दूसरे टेस्ट में टीम इंडिया ने जीत हासिल की थी.

मैच में टीम इंडिया के कप्‍तान विराट कोहली ने टॉस जीता और पहले बल्‍लेबाजी करने का फैसला लिया. चायकाल के बाद 61.5 ओवर में भारतीय टीम की पहली पारी का स्‍कोर दो विकेट खोकर 268 रन है.

शिखर धवन (23) और चेतेश्‍वर पुजारा (23) आउट होने वाले बल्‍लेबाज हैं. मुरली विजय 117 और विराट कोहली 101 रन बनाकर क्रीज पर हैं. विराट कोहली ने भी अपना टेस्ट करियर का 20वां शतक पूरा कर लिया हैं.

श्रीलंका के लिए पहला ओवर तेज गेंदबाज सुरंगा लकमल ने फेंका जिसकी तीसरी और चौथी गेंद पर विजय ने चौके जमा दिए. लाहिरु गमागे की ओर से फेंके गए पारी के दूसरे ओवर में भी विजय ने चौका जमाया.

भारतीय टीम का पहला विकेट शिखर धवन (23 रन, 35 गेंद, चार चौके) के रूप में गिरा. उन्होंने दिलरुवान परेरा ने स्वेवर यर लेग पर सुरंगा लकमल से कैच कराया. यह दिलरुवान परेरा का 100वां टेस्ट विकेट रहा.

पारी के 21वें ओवर में पुजारा (23 रन, 39 गेंद, चार चौके) आउट हो गए. उन्हेंं तेज गेंदबाज लाहिरु गमागे ने समरविक्रमा से कैच कराया. नए बल्ले,बाज विराट कोहली और विजय ने मिलकर स्को र को 100 रन के पार पहुंचाया.

लंच के पहले मुरली विजय ने अपना अर्धशतक पूरा किया. उनोने इसके लिए 67 गेंदों का सामना करते हुए सात चौके लगाए. लंच के समय टीम इंडिया का स्कोोर दो विकेट पर 116 रन था.

लंच के बाद भी विजय और कोहली ने शानदार बल्ले्बाजी जारी रखी. 25 रन के निजी स्कोेर पर पहुंचते ही विराट कोहली टेस्टन क्रिकेट में 5 हजार रन पूरे करने वाले भारत के 11वें खिलाड़ी बन गए.

कोहली ने सुरंगा लकमल की गेंद पर चौका जमाते हुए यह उपलब्धि हासिल की. जल्द1 ही विराट कोहली ने अपना 15वां अर्धशतक भी पूरा किया. इसके लिए उन्होंाने केवल 52गेंदें खेलीं और 10 चौके लगाए.

इन दोनों बल्ले बाजों ने तीसरे विकेट के लिए शतकीय साझेदारी भी पूरी की. लगभग पूरे दिन भारतीय बल्लेुबाजों ने तेज गति से बैटिंग की और रन गति हर समय चार रन प्रति ओवर या इसके ऊपर ही बनी रही.

श्रीलंका ने चाइनामैन बॉलर संदाकन को प्लेइंग इलेवन में स्थान दिया था लेकिन वे भी भारतीय बल्लेलबाजों के लिए मुश्किल खड़ी नहीं कर पा रहे थे. जल्द‍ ही दोनों बल्लेाबाजों ने 150 रन की साझेदारी पूरी कर ली.

चायकाल के पहले विजय ने संदाकन की गेंद पर चौका लगाते हुए अपना 11वां टेस्टन शतक पूरा किया. विजय ने शतक के लिए 163 गेंदों का सामना किया और 9 चौके जमाए. विजय का यह लगातार दूसरा शतक था. नागपुर टेस्ट1 में भी उन्होंकने शतकीय पारी खेली थी.चाय के समय टीम इंडिया का स्कोतर दो विकेट पर 245 रन बनाए थे.

चाय के बाद विराट कोहली ने अपना 20वां टेस्ट शतक पूरा किया. इसके लिए उन्होंटने 110 गेंदों का सामना करते हुए 14 चौके जमाए. विराट का यह लगातार तीसरा शतक रहा. सीरीज के अंतर्गत कोलकाता और नागपुर टेस्ट में भी उन्हों ने शतक जमाए थे.

भारतीय टीम की प्‍लेइंग इलेवन में केएल राहुल और उमेश यादव को स्‍थान नहीं मिला है. पिछले मैच में नहीं खेले शिखर धवन और मो. शमी को टीम में स्‍थान दिया गया है.दूसरी ओर, श्रीलंका के लिए रोशन सिल्‍वा अपने टेस्‍ट करियर का आगाज कर रहे हैं.



Next Story