
Archived
विरोट कोहली ने बनाया ये बड़ा रिकॉर्ड, सचिन तेंदुलकर को भी छोड़ा पीछे
Arun Mishra
2 Feb 2018 8:24 PM IST

x
कोहली के शतक की मदद से भारत ने वनडे सीरीज के पहले मुकाबले में साउथ अफ्रीका को 6 विकेट से हरा दिया।
नई दिल्ली : भारतीय टीम ने वनडे सीरीज के डरबन में खेले गए पहले मुकाबले में साउथ अफ्रीका को 6 विकेटों से हरा दिया। इस मैच में विराट कोहली ने अपने वनडे करियर का 33वां शतक लगाया। यहां उनकी 20वीं सेंचुरी थी जिसमें से 18 में भारत को जीत मिली है। यह साउथ अफ्रीका की सरजमीं पर उनका पहला वनडे शतक रहा।
विराट कोहली ने नौ देशों में वनडे क्रिकेट खेला है। ये सभी पूर्णकालिक सदस्य हैं और उन्होंने सभी में उन्होंने शतक लगाया है। यानी कोहली ने जिस भी देश में वनडे अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट खेला है उन्होंने उसमें शतक लगाया है। सचिन तेंदुलकर और सनथ जयसूर्या वे बल्लेबाज हैं जिन्होंने पहले दस पूर्णकालिक सदस्यों में से नौ में शतक लगाए हैं। सचिन तेंदुलकर वेस्ट इंडीज में शतक नहीं लगा पाए और जयसूर्या जिम्बाब्वे में। विराट कोहली ने अभी तक पाकिस्तान में एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय शतक नहीं लगाया है। कोहली ने पाकिस्तान में कोई मुकाबला भी नहीं खेला है।
कोहली ने साउथ अफ्रीका में अपनी 10वीं पारी में यह सेंचुरी लगायी। कोहली ने सबसे ज्यादा शतक भारत में लगाया है। इसके अलावा बांग्लादेश में 5 शतक। ऑस्ट्रेलिया में चार, श्रीलंका में 4, वेस्टइंडीज में 2, न्यूजीलैंड, इंग्लैंड, साउथ अफ्रीका और जिम्बाब्वे में एक-एक शतक लगाया है।
कोहली के शतक की मदद से भारत ने गुरुवार को डरबन में खेले गए वनडे सीरीज के पहले मुकाबले में मेजबान साउथ अफ्रीका को 6 विकेट से हरा दिया। कोहली ने 112 रनों की पारी खेली।
Next Story




