Archived

INDvENG : कप्तान कोहली ने फिर रचा इतिहास, ब्रायन लारा का तोड़ा यह बड़ा रिकॉर्ड!

Arun Mishra
3 Aug 2018 1:45 PM IST
INDvENG : कप्तान कोहली ने फिर रचा इतिहास, ब्रायन लारा का तोड़ा यह बड़ा रिकॉर्ड!
x
एजबेस्टन में खेले जा रहे पांच मैच की सीरीज के पहले टेस्ट के पहले दिन विराट के बल्ले से कई रिकॉर्ड टूटे।
नई दिल्ली : इंग्लैंड की सरजमीं पर अपना पहला शतक ठोकते ही विराट कोहली ने इतिहास रच दिया। विपरित हालातों में खेली गई अपनी 149 रन की पारी के दौरान उन्होंने विश्व क्रिकेट के कई रिकॉर्ड ध्वस्त किए। एजबेस्टन में खेले जा रहे पांच मैच की सीरीज के पहले टेस्ट के पहले दिन विराट के बल्ले से कई रिकॉर्ड टूटे।

टीम इंडिया को संभालते हुए उन्होंने बतौर कप्तान एक बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया। विराट कोहली ने कप्तान के रूप में सबसे तेजी से रन बनाने के मामले में वेस्टइंडीज के दिग्गज खिलाड़ी ब्रायन लारा को पीछे छोड़ा।
225 गेंदों में खेली गई 149 रन की पारी की बदौलत कोहली ने बतौर कप्तान अपने 7000 रन भी पूरे किए। यह कारनामा उन्होंने महज 124 पारियों में कर दिखाया। इससे पहले और कोई कप्तान इतनी तेज गति से अंतरराष्ट्रीय रन नहीं बना सका था।
लारा ने बतौर कप्तान 7 हजार अंतरराष्ट्रीय रन 164 पारियों में पूरे किए थे। विराट और लारा के बीच 40 पारियों का बड़ा अंतर है। 2014 में धोनी के बाद टीम की कमान संभालने वाले कोहली ने कप्तान के तौर पर 37* टेस्ट मैचों की 58* पारियों में 67.20 की औसत से 3562* रन बनाए हैं।
टेस्ट में विराट 15 शतक और 6 अर्धशतक भी जमा चुके हैं। वनडे में विराट ने 52 मैचों में कप्तानी करते हुए 49 पारियों में 82.67 की औसत से 3059 रन बनाए हैं। वहीं अंतरराष्ट्रीय टी 20 में विराट ने 17 मैच की 17 पारियों में 31.78 की औसत से 445 रन बनाए हैं।

Next Story