
Archived
IPL 2018: डेविड वॉर्नर से आगे निकले कोहली, बनाया ये विराट रिकॉर्ड
Arun Mishra
15 May 2018 11:31 AM IST

x
विराट ने इस पारी के दौरान 11वें सीजन में अपने 500 रन भी पूरे कर लिए। अब उनके नाम 12 मैचों में 514 रन बना चुके हैं।
नई दिल्ली : किंग्स इेलवन पंजाब (XKIP) के खिलाफ सोमवार को रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) ने 10 विकेटों की बड़ी जीत दर्ज की। अपने दूसरे घर होल्कर क्रिकेट स्टेडियम में खेल रही पंजाब की टीम बैंगलोर के नियंत्रित गेंदबाजी आक्रमण के सामने 15 ओवरों में 88 रनों पर ही ढेर हो गई। इस आसान से लक्ष्य को बेंगलोर ने 8.1 ओवरों में बिना विकेट खोए हासिल कर लिया। बेंगलोर को अब अगर अंतिम-4 में जगह बनानी है तो उसे बाकी के बचे दोनों मैच जीतने होंगे साथ ही अन्य टीमों के प्रदर्शन पर भी निर्भर रहना होगा।
इस मैच में कप्तान विराट कोहली इस मैच में पार्थिव पटेल के साथ पारी की शुरुआथ करने आए और नाबाद लौटे। कप्तान ने 28 गेंदों की पारी में छह चौके और दो छक्कों की मदद से नाबाद 48 रन बनाए। पटेल ने भी अपने कप्तान का बखूबी साथ दिया और 22 गेंदों में सात चौकों की मदद से नाबाद 40 रन बनाए। विराट ने इस पारी के दौरान 11वें सीजन में अपने 500 रन भी पूरे कर लिए। अब उनके नाम 12 मैचों में 514 रन बना चुके हैं।
वॉर्नर को पीछे छोड़ा
यह 5वां मौका है, जब विराट ने IPL के किसी सीजन में 500 या उससे अधिक रन बनाए हैं। उन्होंने डेविड वॉर्नर को पीछे छोड़ा। इससे पहले दोनों 4-4 बार यह कारनामा कर चुके थे। इस मामले में सुरेश रैना, क्रिस गेल और गौतम गंभीर संयुक्त रूप से तीसरे नंबर पर हैं। इन सभी ने 3-3 बार ऐसा किया है। हालांकि, वॉर्नर (2014-17 तक) ने लगातार 4 बार यह कारनाम किया था, जबकि विराट ऐसा नहीं कर सके हैं। वह इस बार बॉल टैंपरिंग मामले की वजह से IPL का हिस्सा नहीं हैं।
विराट कोहली (रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर)
2018: 514 रन*
2016: 973 रन
2015: 505 रन
2013: 634 रन
2011: 557 रन
डेविड वॉर्नर (सनराइजर्स हैदराबाद)
2017: 641 रन
2016: 848 रन
2015: 562 रन
2014: 528 रन
Next Story




