
Archived
दूसरा टी-20: बर्थडे से एक दिन पहले कोहली के नाम दर्ज हो सकते हैं ये रिकॉर्ड्स
Ekta singh
4 Nov 2017 1:49 PM IST

x
विराट कोहली के पास इस मैच में जीतने के अलावा एक और ऐसा मौका है जिससे वह खुद को बर्थडे का डबल गिफ्ट दे सकते हैं.
नई दिल्ली: भारत और न्यूजीलैंड टीम के बीच तीन टी-20 मैचों की सीरीज का आज दूसरा टी-20 मैच राजकोट में खेला जाएगा. इस मैच में जीत के साथ टीम इंडिया इस सीरीज पर अपना कब्ज़ा जमाने में कामयाब होगी. इसके अलावा टीम के कप्तान विराट कोहली को सीरीज़ में जीत का बर्थडे गिफ्ट भी मिल सकेगा.
कल 5 नवंबर को विराट कोहली का जन्मदिन है. ऐसे में विराट कोहली के पास इस मैच में जीतने के अलावा एक और ऐसा मौका है जिससे वह खुद को बर्थडे का डबल गिफ्ट दे सकते हैं. विराट कोहली के पास एक ख़ास मौका है अपने नाम ज़बरदस्त रिकॉर्ड बनाने का.
दरअसल विराट कोहली टी20 में सर्वाधिक रन बनाने वाले दूसरे नंबर के खिलाड़ी बनने से महज़ 12 रन दूर है और वे श्रीलंकाई खिलाड़ी दिलशान को पीछे करने में कामयाब हो जायें गें. विराट कोहली ने इंटरनैशनल टी20 के 53 मैचों की 49 पारियों में 1878 रन बनाए हैं. दिलशान के खाते में 1889 रन दर्ज हैं. दिलशान को पार पाने के लिए कोहली को महज 12 रन बनाने हैं.
फिलहाल टी20 में सबसे अधिक रन ब्रैंडन मैकुलम ने बनाया हैं. ब्रैंडन मैकुलम के खाते में अंतरराष्ट्रीय टी20 मुकाबलों में 2140 रन हैं. विराट के अलावा लेग स्पिनर युजवेंद्र चहल के पास भी एक रेकॉर्ड की बराबरी करने या तोड़ने का मौका है.
युजवेंद्र चहल अगर इस मैच में 3 विकेट लेते हैं तो इस साल टी20 में सबसे अधिक विकेट लेने वालों की लिस्ट में उनका नाम भी शामिल हो जाएगा. अफगानिस्तान के राशिद खान और वेस्टइंडीज के केस्रिक विलियम्स के नाम 17-17 विकेट हैं.
Next Story




