क्रिकेट

25वां टेस्ट शतक जड़ विराट कोहली ने मनाया अनोखा सेलिब्रेशन, देखिए- VIDEO

Special Coverage News
16 Dec 2018 12:06 PM IST
25वां टेस्ट शतक जड़ विराट कोहली ने मनाया अनोखा सेलिब्रेशन, देखिए- VIDEO
x
विराट कोहली के इंटरनेशनल करियर का यह 63वां शतक हैं। विराट ने टेस्ट में 25 और वनडे में 38 शतक जड़े हैं।

नई दिल्ली : भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच पर्थ में खेले जा रहे दूसरे टेस्ट मैच में टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली ने अपने टेस्ट करियर का 25वां शतक जड़ दिया है। विराट कोहली के इंटरनेशनल करियर का यह 63वां शतक हैं। विराट ने टेस्ट में 25 और वनडे में 38 शतक जड़े हैं। टी-20 क्रिकेट में विराट कोहली अभी तक कोई शतक नहीं जड़ पाए हैं। यह उनका साल का पांचवां टेस्ट शतक है।

विराट कोहली ने पर्थ के मैदान पर यह शतक जड़कर कई बड़े रिकॉर्ड अपने नाम कर लिए हैं। इसके साथ ही उन्होंने कई लीजेंड क्रिकेटरों की भी बराबरी कर ली है या इन क्रिकेटरों के साथ इलीट लिस्ट में शामिल हो गए हैं। विराट कोहली ने इससे पहले 281 गेंदों पर 11 चौकों के साथ अपना 25वां टेस्ट शतक पूरा किया था.

साल 1992 के बाद यह दूसरा मौका है, जब किसी भारतीय बल्लेबाज ने पर्थ के मैदान पर शतक जड़ा हो। कोहली से पहले 1992 में सचिन ने पर्थ के मैदान पर शतक जमाने का कमाल कर दिखाया था। विराट कोहली ने 25 टेस्ट शतक केवल 127 पारियों में जड़ दिया है। सचिन ने टेस्ट में 25 शतक 130 पारियों में बनाने में सफल रहे थे।

टेस्ट क्रिकेट में सबसे तेज 25 शतक जमाने वाले विराट कोहली अब दुनिया के दूसरे बल्लेबाज बन गए हैं। इस लिस्ट में उनसे आगे सिर्फ सर डॉन ब्रैडमैन हैं। विराट कोहली ने अपने इस शतक का जश्न भी इस बार एक अलग ही अंदाज में मनाया है। विराट कोहली के इस शतक से ड्रेसिंग रूम और दर्शक भी खुशी से झूम उठे।



बता दें कि मैच के तीसरे दिन पैट कमिंस की गेंद पर पीटर हैंड्सकॉम्ब ने उनका कैच लपका। विराट ने 257 गेंदों में 123 रनों की शानदार पारी खेली। उन्होंने अपनी पारी में 13 चौके और एक छक्का जड़ा।

Next Story