
Archived
देखें वीडिओ : पृथ्वी शॉ ने लगाया कमाल का हेलीकॉप्टर शॉट
शिव कुमार मिश्र
28 April 2018 10:28 AM IST

x
दिल्ली और कोलकाता क बीच हुए मैच में कुछ ऐसा हुआ जिसे देख कर शायद धोनी भी चौक गए होंगे .अंडर-19 वर्ल्ड कप जिताने वाले टीम इंडिया के कप्तान पृथ्वी शॉ को आईपीएल में मौका मिला. जिसे उन्होंने खूब भुनाया. उन्होंने 62 रन की पारी खेली. ये 62 रन उन्होंने सिर्फ 44 गेंदों पर बनाए. जिसमें 2 छक्के और 7 चौके शामिल थे. दो छक्कों में सबसे शानदार था वो छक्का जिसको देखकर धोनी की याद आ गई. उन्होंने धोनी स्टाइल में हेलीकॉप्टर शॉट खेला. जो सीधे छक्के की ओर गई.
उनके इस छक्के को देखकर हर कोई हैरान था. मैच के बाद जब उनसे पूछा गया कि उन्होंने ये शॉट कैसे खेला तो पृथ्वी ने कहा- मैंने इसके लिए कोई प्रैक्टिस नहीं की थी. वो शॉट अपने आप खेला गया था.
देखें वीडिओ :
Next Story




