
क्रिकेट
CWC 2019: वेस्ट इंडीज ने पाकिस्तान को बुरी तरह खदेड़ा
Special Coverage News
31 May 2019 6:25 PM IST

x
आज क्रिकेट वर्ल्ड का दूसरा मैच था जो वेस्ट इंडीज और पाकिस्तान के बीच खेला गया. यह मैच काफी जल्दी ख़त्म हो गया क्योंकि पाकिस्तान की खराब बल्लेबाज़ी के कारण वेस्ट इंडीज को मात्र 106 रनों का लक्ष्य मिला जो उन्होंने 14 ओवर से भी पहले हासिल कर लिया. पाकिस्तान के गेंदबाज़ों में से सिर्फ मोहम्मद आमिर को 3 सफलता मिलीं. वेस्ट इंडीज की और से शेल्डन कॉटरेल को 1 विकेट, आंद्रे रसेल को 2 विकेट, जेसन होल्डर को 3 विकेट और ओशाने थॉमस को सर्वाधिक 4 विकेट हासिल हुए.
विंडीज के गेंदबाज़ों ने पाकिस्तानी बालेबाज़ी की कमर तोड़ दी और पूरी पाकिस्तानी टीम को मात्र 105 रनों पर ऑल आउट कर दिया. वेस्ट इंडीज की और से क्रिस गेले ने अर्धशतकीय पारी खेली.
Next Story




