
World Cup 2019 - श्रीलंका और न्यूजीलैंड आज आमने – सामने
लंदन। 2019 विश्व कप के तीसरे मैच में आज कार्डिफ के सोफिया गार्डन्स मैदान पर श्रीलंका और न्यूजीलैंड से शाम 03.00 बजे से होने वाला है। जहां पर दोनों टीमें अपना दमखम दिखाने के लिए बेकरार है। न्यूजीलैंड ने अपने पहले अभ्यास मैच में भारत को मात दी थी, जिससे कि उसका हौसला बुलंद है, वहीं श्रीलंका टीम कमजोर मानी जा रही है। इस मैच में उसकी गेंदबाजी बेहतरीन रही थी साथ ही बल्लेबाजों ने भी कमाल दिखाया था। श्रीलंका की टीम में कमजोरी बैटिंग को लेकर है। जो वेस्टइंडीज की तरह पावर हिटर्स नहीं है और यह न्यूजीलैंड के लिए राहत की बात है। अगर श्रीलंकाई बल्लेबाजी ही देखी जाए तो उसके पास कोई मजबूत बल्लेबाजी क्रम नजर नहीं आता है। अब बस यहि देखना है कि कौन सी टीम आज के मैच में जीतकर अपने को राहत महशूस कर रही है।
संभावित दोनों टीमें के प्लेइंग इलेवन
न्यूजीलैंड : केन विलियम्सन (कप्तान), टॉम ब्लंडल, ट्रेंट बाउल्ट, कोलिन डी ग्रांडहोम, लॉकी फग्र्यूसन, मार्टिन गुप्टिल, टॉम लाथम, कोनिल मनुरो, जिम्मी नीशाम, हेनरी निकोलस, मिशेल सैंटनर, ईश सोढ़ी, टिम साउदी, रॉस टेलर।
श्रीलंका : दिमुथ करुणारत्ने (कप्तान), अविश्का फनाडरे, लाहिरू थिरिमाने, एंजेलो मैथ्यूज, धनंजय डी सिल्वा, इसुरु उदाना, मिलिंदा श्रीवर्दना, थिसारा परेरा, जीवन मेंडिस, कुशल परेरा (विकेटकीपर), कुशल मेंडिस, जैफ्री वैंडरसे, लसिथ मलिंगा, सुरंगा लकमल, नुवान प्रदीप।




