
World Cup 2019 : आज के मैच का अफगानिस्तान और श्रीलंका की प्लेइंग XI
लंदन। इंग्लैंड और वेल्स में हो रहे विश्व कप का सातवां मैच आज कार्डिफ के सोफिया गार्डन्स मैदान पर भारतीय समयानुसार अपराहन 03.00 बजे से अफगानिस्तान और श्रीलंका के बीच होगा। दोनों टीमों के लिए यह मैच काफी महत्वपूर्ण है क्योंकि दोनों टीमें अपना पहला मैच हार चुकी हैं। अफगानिस्तान को ऑस्ट्रेलिया ने जहां सात विकेट से करारी शिकस्त दी। वहीं श्रीलंका न्यूजीलैंड टीम से 10 विकेट की हार झेलकर आई है। श्रीलंका 1996 में विश्व विजेता बन चुकी है। जबकि अफगानिस्तान की टीम अपने दूसरे वर्ल्ड कप में जोर आजमाइश कर रही है।
अफगानिस्तान की संभावित प्लेइंग XI: मोहम्मद शहज़ाद (wk), हज़रतुल्लाह ज़ज़ई, रहमत शाह, हशमतुल्ला शाहिदी, मोहम्मद नबी, गुलबदीन नायब (c), नजीबुल्लाह ज़हरान, राशिद खान, दावत ज़ादरान, मुजीब उर रहमान, हामिद हसन / हफ़्ते हसन
श्रीलंका की संभावित प्लेइंग XI: दिमुथ करुणारत्ने (c), लाहिरु थिरिमाने, कुसल परेरा (wk), कुसल मेंडिस, धनंजया डी सिल्वा, एंजेलो मैथ्यूज, जीवन मेंडिस, थिसारा परेरा, इसुरु उडाना, सुरंगा लकमल, लसिथ मलिंगा




