
Archived
अब ये दिग्गज नहीं खेलेगा IPL, नीलामी से पहले नाम लिया वापस
Arun Mishra
26 Jan 2018 10:45 AM IST

x
आईपीएल 2018 के लिए खिलाड़ियों की नीलामी 27 और 28 जनवरी को बैंगलोर में होगी।
नई दिल्ली : आईपीएल 2018 के लिए खिलाड़ियों की नीलामी 27 और 28 जनवरी को बैंगलोर में होगी। लेकिन इससे पहले पिछले सीजन में दिल्ली डेयरडेविल्स की कप्तानी संभालने वाले जहीर खान ने नीलामी से अपना नाम वापस ले लिया है।
रिपोर्ट के अनुसार, जहीर ने बताया कि वह अब आईपीएल का हिस्सा नहीं बनना चाहते क्योंकि उन्होंने काफी क्रिकेट खेला है आैर जो उन्होंने उपलब्धियां हासिल की हैं, वह उनसे संतुष्ट हैं।
जहीर ने कहा कि वह आईपीएल मैचों में कमेंट्री करना पसंद करेंगे। यह मेरे लिए अलग अनुभव होगा, इसलिए मैने यह फैसला लिया। बता दें कि जहीर ने सभी 10 सीजन खेले हैं। उन्होंने आईपीएल के 100 मैचों 102 विकेट हासिल की हैं। उनका सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी प्रदर्शन 2013 में 17 रन पर 4 विकेट रहा।
Next Story




