
पांचवीं बार IPL विजेता कप्तान बनकर अचानक रोते दिखे धोनी! लोग बोले- नहीं देखा कभी माही का ऐसा रूप

चेन्नई सुपर किंग्स को अपनी करिश्माई कप्तानी से रिकॉर्ड पांचवीं बार आईपीएल चैंपियन बनाकर महेंद्र सिंह धोनी ने कई बड़े रिकॉर्ड्स अपने नाम कर लिए हैं. आईपीएल के इतिहास में पांचवीं बार चैंपियन कप्तान बनकर महेंद्र सिंह धोनी अचानक रोते हुए दिखाई दिए. सोशल मीडिया पर महेंद्र सिंह धोनी के कुछ फोटोज और वीडियोज वायरल हो रहे हैं, जिसमें वह ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा के सीने से लगकर रोते हुए नजर आ रहे हैं.
पांचवीं बार IPL विजेता कप्तान बनकर अचानक रोते दिखे धोनी!
महेंद्र सिंह धोनी का ये इमोशनल मोमेंट कैमरे की नजर से बच नहीं पाया और जैसे ही माही का ये वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ तो फैंस के बीच अचानक तहलका मच गया. सोशल मीडिया पर तमाम फैंस महेंद्र सिंह धोनी के इस भावुक रूप से हैरान रह गए. फैंस ने ट्विटर पर महेंद्र सिंह धोनी के वीडियोज और फोटोज शेयर करते हुए लिखा कि पहले कभी धोनी को इस तरह से भावुक नहीं देखा गया है.
MS Dhoni, Suresh Raina & Ambati Rayudu emotional and tears in their eyes when CSK won IPL 2023 Trophy.
— CricketMAN2 (@ImTanujSingh) May 30, 2023
The moments for lifetime, Can't describe this moments & feelings in Words.💛 pic.twitter.com/jc12hSEPfY
लोग बोले- कभी माही का ऐसा रूप नहीं देखा
चेन्नई सुपर किंग्स को जब फाइनल मैच में जीतने के लिए आखिरी 2 गेंदों पर 10 रनों की जरूरत थी तो डगआउट में बैठे महेंद्र सिंह धोनी बिल्कुल खामोश नजर आ रहे थे. धोनी आंखें मूंदे बैठे थे, शायद वह कुछ प्रार्थना कर रहे थे. आखिरी 2 गेंदों पर जैसे ही रविंद्र जडेजा ने छक्का और चौका जड़ते हुए गुजरात टाइटंस के जबड़े से जीत को छीन लिया तो कप्तान महेंद्र सिंह धोनी को छोड़कर चेन्नई की पूरी टीम मैदान पर दौड़ पड़ी. बाद में महेंद्र सिंह धोनी भी जश्न मनाने के लिए चेन्नई सुपर किंग्स टीम के बीच पहुंचे.
जडेजा के सीने से लगकर रोते हुए दिखाई दिए धोनी
महेंद्र सिंह धोनी इसके बाद रविंद्र जडेजा को देखकर भावनाओं में बह गए और उन्होंने अपने इस स्टार खिलाड़ी को गोद में उठा लिया. महेंद्र सिंह धोनी इस दौरान रविंद्र जडेजा के सीने से लगकर रोते हुए दिखाई दिए. ये इमोशनल मोमेंट कैमरे ने कैद कर लिया और जैसे ही ये वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ तो फैंस ने इस पर जमकर रिएक्शंस देने शुरू कर दिए. फैंस ने ट्विटर पर महेंद्र सिंह धोनी के वीडियोज और फोटोज शेयर करते हुए लिखा कि धोनी को पहले कभी इस तरह से भावुक नहीं देखा गया है.
जडेजा ने खिताबी जीत अपने कप्तान धोनी को समर्पित की
बता दें कि धोनी ने स्वयं अब तक अगले साल आईपीएल में खेलने से इनकार नहीं किया है, लेकिन कहा कि ऐसा होने के लिए उनके शरीर का साथ देना जरूरी है. छह गेंद में 15 रन बनाकर नाबाद रहे जडेजा ने खिताबी जीत अपने कप्तान धोनी को समर्पित की. जडेजा ने कहा, ‘मैं इस जीत को सीएसके टीम के एक विशेष सदस्य महेंद्र सिंह धोनी को समर्पित करना चाहता हूं. अद्भुत लग रहा है, अपने घरेलू दर्शकों के सामने पांचवां खिताब जीतना. मैं गुजरात से हूं और यह एक विशेष भावना है. मैदान में मौजूद दर्शक शानदार रहे हैं. वे देर रात तक बारिश रुकने का इंतजार कर रहे थे, मैं सीएसके के प्रशंसकों को बहुत-बहुत बधाई देना चाहूंगा जो हमारा समर्थन करने यहां आए.’