खेलकूद

IPL : रोहित शर्मा की MI की कप्तानी से छुट्टी, मुंबई इंडियंस के कप्तान होंगे हार्दिक पांड्या

Arun Mishra
15 Dec 2023 2:56 PM GMT
IPL : रोहित शर्मा की MI की कप्तानी से छुट्टी, मुंबई इंडियंस के कप्तान होंगे हार्दिक पांड्या
x
मुंबई इंडियंस ने कप्तान के रूप में 10 साल के कार्यकाल के बाद रोहित शर्मा की छुट्टी कर दी है.

IPL : मुंबई इंडियंस ने कप्तान के रूप में 10 साल के कार्यकाल के बाद रोहित शर्मा की छुट्टी कर दी है. आईपीएल 2024 सीज़न के लिए मुंबई इंडियंस में वापसी करने वाले हार्दिक पंड्या को अपना कप्तान नियुक्त किया है। हार्दिक पंड्या ने 2022 में गुजरात टाइटंस को आईपीएल का ताज पहनाया था, पिछले महीने दो साल बाद मुंबई इंडियंस में वापस आ गए थे और इंडियन प्रीमियर लीग के इतिहास में संयुक्त सबसे सफल कप्तान के रूप में एक नई भूमिका निभाने के लिए तैयार हैं। हार्दिक पंड्या मुंबई इंडियंस के सबसे सफल कप्तान रोहित शर्मा की जगह लेंगे.

मुंबई इंडियंस के ग्लोबल हेड ऑफ परफॉर्मेंस महेला जयवर्धने ने कहा कि हम रोहित शर्मा के बतौर कप्तान शानदार करियर के लिए उन्हें शुक्रिया अदा करते हैं और ये एक प्रक्रिया है जिसके तहत अब हार्दिक को कप्तान बनाया गया है. मुंबई इंडियंस में सचिन से हरभजन और रिकी से रोहित के तौर पर लीडर्स आए हैं और अब हार्दिक पंड्या की बारी है.

साल 2011 में हिटमैन मुंबई की टीम से जुड़े थे और साल 2013 में उनको टीम की बागडोर सौंपी गई थी। पूर्व कप्तान रोहित शर्मा की तो उनकी अगुवाई में मुंबई इंडियंस ने 2013, 2015, 2017, 2019 और 2020 में आईपीएल का खिताब अपने नाम किया था। वह आईपीएल के सबसे सफल कप्तानों में शुमार है। जाहिर है ऐसे में उन्हें हटाए जाने के फैसले से क्रिकेट फैंस हैरान है। अब देखना दिलचस्प होगा कि क्या हार्दिक पंड्या की अगुवाई में मुंबई इंडियंस चैंम्पियन बन पाती है या नहीं।

हार्दिक पांड्या का रिकॉर्ड बतौर कप्तान आईपीएल में बेमिसाल रहा है। गुजरात टाइटंस को हार्दिक ने पहले ही सीजन में अपनी कप्तानी में चैंपियन बनाया था। वहीं, पिछले सीजन भी हार्दिक की कैप्टेंसी में टीम ने फाइनल तक का सफर तय किया था। यही वजह है कि मुंबई की टीम ने इस सीजन के लिए हार्दिक पर दांव खेला है। हार्दिक को जब ट्रेड किया गया था, तभी ऐसी अटकलें लगाई जा रही थीं कि वह मुंबई की कमान संभाल सकते हैं।


Next Story