खेलकूद

ICC Awards: सूर्यकुमार यादव बने "क्रिकेटर ऑफ द ईयर"

Satyapal Singh Kaushik
25 Jan 2023 12:30 PM GMT
ICC Awards: सूर्यकुमार यादव बने क्रिकेटर ऑफ द ईयर
x
सूर्यकुमार यादव इस समय T20 मे दुनिया के नंबर एक बल्लेबाज भी हैं। अभी उनके 908 रेटिंग पॉइंट हैं। पिछले साल ही वह नंबर एक पर पहुंच गए थे।

ICC Awards: भारतीय क्रिकेट टीम के धुंआधार बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव ने 2022 में बल्ले से धमाल मचाया था। T20 में सूर्या दुनिया में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज थे। उनके इस प्रदर्शन को आईसीसी ने भी सलाम किया है। सूर्या को आईसीसी मेंस T20 क्रिकेटर ऑफ द ईयर 2022 का अवॉर्ड दिया गया है। वह टी इंटरनेशनल के एक कैलेंडर वर्ष में 1000 से अधिक रन बनाने वाले सिर्फ दूसरे बल्लेबाज बने थे। उन्होंने 187.43 की स्ट्राइक-रेट से 1164 रन बनाकर बना बनाया था। वह 2022 में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज थे।

पिछले साल लगाए थे 2 शतक

सूर्यकुमार यादव ने पिछले साल T20 इंटरनेशनल क्रिकेट में दो शतक भी लगाए थे। उन्होंने पहला शतक इंग्लैंड और दूसरा न्यूजीलैंड में लगाया था। दो शतकों के अलावा सूर्या के बल्ले से 9 अर्धशतकीय पारियां भी निकली थीं। इस दौरान उन्होंने 68 छक्के भी लगाए थे। यह भी एक साल में T20 इंटरनेशनल में सबसे ज्यादा छक्के लगाने का रिकॉर्ड है।

ऑस्ट्रेलिया में ICC मेन्स T20 विश्व कप 2022 में भी उनके बल्ले से धमाकेदार पारियां निकली थीं। उन्होंने 6 पारियों में तीन अर्द्धशतक लगाए। इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट करीब 190 और औसत 60 का रहा।

इस समय हैं दुनिया के नंबर 1 बल्लेबाज

सूर्यकुमार यादव इस समय T20 मे दुनिया के नंबर एक बल्लेबाज भी हैं। अभी उनके 908 रेटिंग पॉइंट हैं। पिछले साल ही वह नंबर एक पर पहुंच गए थे। सूर्या ने 2023 की शुरुआत भी दमदार की है। श्रीलंका के खिलाफ तीन मैचों की T20 सीरीज में सूर्या ने एक फिफ्टी और एक शतक लगाया। वह T20 में सबसे ज्यादा रेटिंग पॉइंट हासिल करने वाले भारतीय बल्लेबाज भी बन गए हैं।

पाकिस्तान के खिलाड़ी को पछाड़ा

ICC मेंस क्रिकेटर ऑफ द ईयर का अवॉर्ड पिछले साल से मिलना शुरू हुआ था। 2021 के लिए यह अवॉर्ड पाकिस्तान के विकेटकीपर मोहम्मद रिजवान को मिला था। इस बार सूर्या के अलावा रिजवान, इंग्लैंड के सैम करेन और जिम्बाब्वे के सिकंदर रजा नामित थे।

Satyapal Singh Kaushik

Satyapal Singh Kaushik

न्यूज लेखन, कंटेंट लेखन, स्क्रिप्ट और आर्टिकल लेखन में लंबा अनुभव है। दैनिक जागरण, अवधनामा, तरुणमित्र जैसे देश के कई प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में लेख प्रकाशित होते रहते हैं। वर्तमान में Special Coverage News में बतौर कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं।

Next Story