खेलकूद

INDvsNZ 1st odi match LIVE : शुभमन गिल का धमाका जड़ा दोहरा शतक, न्यूजीलैंड को दिया रनों का 350 लक्ष्य

Arun Mishra
18 Jan 2023 12:00 PM GMT
INDvsNZ 1st odi match LIVE : शुभमन गिल का धमाका जड़ा दोहरा शतक, न्यूजीलैंड को दिया रनों का 350 लक्ष्य
x
शुभमन गिल की डबल सेंचुरी के दम पर भारत ने पहले वनडे में न्यूजीलैंड को 350 रनों का टारगेट दिया है।

IND vs NZ 1st odi match LIVE Score: भारतीय टीम अपने घर में न्यूजीलैंड के खिलाफ तीन मैचों की वनडे सीरीज खेल रही है. शुभमन गिल ने कमाल का खेल दिखाते हुए अपना दोहरा शतक पूरा कर दिया. गिल दोहरा शतक जड़ने वाले पांचवें भारतीय प्लेयर हैं.

भारत ने न्यूजीलैंड को जीत के लिए दिया 350 रनों का लक्ष्य

भारतीय टीम ने 50 ओवर में 7 विकेट पर 349 रन बनाये। शुभमन गिल और कुलदीप यादव नॉट आउट रहे।

गिल ने वनडे करियर में पहली बार दोहरा शतक जमाया है। वे 50वें ओवर में 149 गेंदों में 208 रन बनाकर आउट हुई। वे वनडे में दोहरा शतक जमाने वाले 5वें भारतीय खिलाड़ी बने हैं। उनसे पहले रोहित शर्मा, ईशान किशन, वीरेंद्र सहवाग और सचिन तेंदुलकर ही ऐसा कर सके हैं। दुनिया भर के बल्लेबाजों की बात करें तो वनडे में 10वीं बार दोहरा शतक आया है। इनमें सबसे ज्यादा 5 दोहरे शतक भारतीय बल्लेबाजों ने जमाए हैं।

वे सबसे तेज एक हजार रन बनाने वाले भारतीय भी बने। गिल ने 19 पारियों में यह मुकाम हासिल कर विराट कोहली और शिखर धवन के रिकॉर्ड को पीछे छोड़ा। यह गिल की करियर बेस्ट इनिंग है। इससे पहले 130 रन उनका बेस्ट स्कोर था।

bपहला: रोहित शर्मा टेकनर की बॉल पर मिचेल को कैच दे बैठे।

दूसरा : 16वें ओवर की दूसरी बॉल पर सेंटनर ने कोहली को बोल्ड कर दिया।

तीसरा : फर्ग्युसन ने ईशान किशन को टॉम लॉथम के हाथों कैच कराया।

चौथा : सूर्यकुमार यादव को डेरिल मिचेल ने सेंटनर के हाथों आउट कराया।

पांचवां : हार्दिक पंड्या डेरिल मिचेल की गेंद पर बोल्ड हो गए।

छठा : वॉशिंगटन सुंदर को शिप्ले ने LBW कर दिया।

गिल ने बनाया ये रिकॉर्ड

गिल दोहरा शतक लगाने वाले सबसे युवा बल्लेबाज हैं. उन्होंने ईशान किशन को पीछा छोड़ दिया है.

23 साल 132 दिन शुभमन गिल बनाम न्यूजीलैंड, 2023

24 साल 145 दिन ईशान किशन बनाम चटगांव 2022

26 साल 186 दिन रोहित शर्मा बनाम ऑस्ट्रेलिया बेंगलुरु 2013

वनडे में न्यूजीलैंड के खिलाफ सर्वोच्च व्यक्तिगत स्कोर

208 रन शुभमन गिल हैदराबाद 2023

186* एस तेंदुलकर हैदराबाद 1999

181* एम हेडन हैमिल्टन 2007

169* डी कैलाघन सेंचुरियन 1994

Next Story