खेलकूद

भारतीय आलराउंडर क्रिकेटर ने गर्लफ्रेंड अजुम खान से मुंबई में रचाई शादी

सुजीत गुप्ता
17 July 2021 9:05 AM GMT
भारतीय आलराउंडर क्रिकेटर ने गर्लफ्रेंड अजुम खान से मुंबई में रचाई शादी
x

भारतीय क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर शिवम दुबे शुक्रवार को अपनी दोस्त अंजुम खान के साथ मुंबई में शादी के बंधन में बंध गए। भारतीय क्रिकेटर ने सोशल मीडिया पर इसकी जानकारी दी है। उन्होंने शादी की तस्वीरें भी पोस्ट की है। दुबे ने मुस्लिम रीति रिवाज के साथ शादी की।

शिवम दुबे तब सुर्खियों में आए थे जब उन्होंने साल 2018 में रणजी ट्रॉफी के दौरान बड़ौदा के खिलाफ एक ओवर में पांच छक्के जड़ दिए थे। शिवम ऐसा कारनामा दो बार कर चुके हैं। इससे पहले वह टी-20 मुंबई लीग में प्रवीण तांबे के एक ओवर में पांच छक्के जड़ चुके हैं। रणजी के प्रदर्शन के दम पर उन्हें आईपीएल 2019 की नीलामी में बड़ी रकम मिली थी। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर ने उन्हें पांच करोड़ रुपये में खरीदा था। भारत के लिए अब तक 13 टी20 और एक वनडे इंटरनेशनल मैच खेलने वाले दुबे ने आईपीएल 2021 में राजस्थान रॉयल्स की टीम का हिस्सा हैं।



Next Story