खेलकूद

IPL Auction 2023 Live : सैम कुरेन IPL इतिहास के सबसे मंहगे 18.25 करोड़ में बिके, ग्रीन 17.50 करोड़ तो स्टोक्स 16.25 करोड़ में बिके

Arun Mishra
23 Dec 2022 10:15 AM GMT
IPL Auction 2023 Live : सैम कुरेन IPL इतिहास के सबसे मंहगे 18.25 करोड़ में बिके, ग्रीन 17.50 करोड़ तो स्टोक्स 16.25 करोड़ में बिके
x
आईपीएल 2023 के लिए नीलामी की शुरुआत हो गई है.

IPL Auction 2023 Live : आईपीएल 2023 के लिए नीलामी की शुरुआत हो गई है. कोच्चि में हो रहे इस नीलामी में जाने-पहचाने स्टार खिलाड़ियों के भाग्य का फैसला हो रहा है. बेन स्टोक्स, सैम कुरेन, कैमरन ग्रीन जैसे खिलाड़ियों के काफी महंगे दामों में बिकने की संभावना है.

IPL Auction 2023 अब तक ये प्लेयर बिके

केन विलियमसन (न्यूजीलैंड)- 2 करोड़, गुजरात टाइटन्स (बेस प्राइस- 2 करोड़)

हैरी ब्रूक (इंग्लैंड)- 13.25 करोड़, सनराइजर्स हैदराबाद (बेस प्राइस- 1.5 करोड़)

मयंक अग्रवाल (भारत)- 8.25 करोड़, सनराइजर्स हैदराबाद (बेस प्राइस- 1 करोड़)

अजिंक्य रहाणे (भारत)- 50 लाख, चेन्नई सुपर किंग्स (बेस प्राइस- 50 लाख)

सैम कुरेन (इंग्लैंड)- 18.50 करोड़, पंजाब किंग्स (बेस प्राइस- 2 करोड़)

ओडिएन स्मिथ (वेस्टइंडीज़) - 50 लाख, गुजरात टाइटन्स (बेस प्राइस- 50 लाख)

सिकंदर रजा (जिम्बाब्वे)- 50 लाख, पंजाब किंग्स बेस प्राइस 50 लाख

जेसन होल्डर (वेस्टइंडीज़)- 5.75 करोड़, राजस्थान रॉयल्स बेस प्राइस (2 करोड़)

कैमरून ग्रीन (ऑस्ट्रेलिया)- 17.50 करोड़, मुंबई इंडियंस (बेस प्राइस- 2 करोड़)

बेन स्टोक्स (इंग्लैंड)- 16.25 करोड़, चेन्नई सुपर किंग्स (बेस प्राइस- 2 करोड़)

बेन स्टोक्स को मिले 16.25 करोड़

बेन स्टोक्स को चेन्नई सुपर किंग्स ने 16.25 करोड़ रुपये में खरीद लिया है. स्टोक्स का बेस प्राइस 2 करोड़ रुपये था. स्टोक्स को खरीदने के लिए राजस्थान, आरसीबी, लखनऊ की टीम भी रेस में रहीं

कैमरन ग्रीन 17.50 करोड़ में बिके

कैमरन ग्रीन को मुंबई इंडियंस ने 17.50 करोड़ रुपये की कीमत में खरीद लिया है. ग्रीन आईपीएल नीलामी में बिकने वाले दूसरे सबसे महंगे क्रिकेटर हैं.

होल्डर राजस्थान में

जेसन होल्डर को राजस्थान रॉयल्स ने 5.25 करोड़ रुपये में खरीदा है. जेसन होल्डर का बेस प्राइस 2 करोड़ रुपये था.

रजा भी बिके

जिम्बाब्वे के सिकंदर रजा को पंजाब किंग्स ने 50 लाख रुपये में खरीदा है.

कुरेन ने रचा इतिहास

सैम कुरेन ने इतिहास रच दिया है. कुरेन को पंजाब किंग्स ने 18.50 करोड़ रुपये में पंजाब किंग्स ने खरीद लिया है. सैम कुरेन आईपीएल में सबसे महंगे बिकने वाले प्लेयर बन गए हैं.

ब्रूक और मयंक

इंग्लिश बल्लेबाज हैरी ब्रूक का जलवा देखने को मिला. ब्रूक को सनराइजर्स हैदराबाद ने 13.25 करोड़ रुपये में खरीद लिया. इसके साथ ही मयंक अग्रवाल की भी लॉटरी लग गई. मयंक को सनराइजर्स ने ही 8.25 करोड़ रुपये की कीमत में अपने साथ जोड़ा है. इंग्लैंड के ही सैम कुरेन ने इतिहास रच दिया है. सैम कुरेन को पंजाब किंग्स ने 18.50 करोड़ रुपये में खरीदा है.

शाकिब अनसोल्ड

दूसरे सेट की नीलामी शुरू हो चुकी है. इस सेट में कैप्ड ऑलराउंडर की नीलामी हो रही है. पहला नाम शाकिब अल हसन का था जो अनसोल्ड रहे.

पहले सेट का रहा ये हाल

केन विलियमसन: दो करोड़ (गुजरात टाइटन्स)

हैरी ब्रूक: 13.25 करोड़ (सनराइजर्स हैदराबाद)

मयंक अग्रवाल: 8.25 करोड़ (सनराइजर्स हैदराबाद)

अजिंक्य रहाणे: 50 लाख (चेन्नई सुपर किंग्स)

जो रूट: नहीं बिके

रिली रोसो: नहीं बिके

केन विलिमसन बिके

सबसे पहले केन विलियमसन के लिए बोली लगी है. विलियमस के लिए केवल गुजरात टाइटन्स ने बोली लगाई. यानी कि विलियमसन को गुजरात ने उनके बेस प्राइस 2 करोड़ रुपये में खरीद लिया है.

Next Story