खेलकूद

IPL इतिहास में सबसे महंगे बिके मिचेल स्टार्क: ₹24.75 करोड़ में KKR ने खरीदा; 20.50 करोड़ में बिके कमिंस का रिकॉर्ड डेढ़ घंटे में टूटा

Arun Mishra
19 Dec 2023 10:45 AM GMT
IPL इतिहास में सबसे महंगे बिके मिचेल स्टार्क: ₹24.75 करोड़ में KKR ने खरीदा; 20.50 करोड़ में बिके कमिंस का रिकॉर्ड डेढ़ घंटे में टूटा
x
ऑस्ट्रेलिया के मिचेल स्टार्क IPL इतिहास के सबसे महंगे खिलाड़ी बने। उन्हें 24.75 करोड़ रुपए में कोलकाता नाइट राइडर्स ने खरीदा

IPL Auction 2024 Live Updates : इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2024 के लिए खिलाड़ियों की नीलामी मंगलवार (19 दिसंबर) को दुबई में हुई. जिसमें ऑस्ट्रेलिया के मिचेल स्टार्क IPL इतिहास के सबसे महंगे खिलाड़ी बने। उन्हें 24.75 करोड़ रुपए में कोलकाता नाइट राइडर्स ने खरीदा, उनके लिए गुजरात ने भी आखिर तक बोली लगाई। इसी ऑक्शन में ऑस्ट्रेलिया पैट कमिंस के करीब ढाई बजे 20.50 करोड़ रुपए में बिके थे। उन्हें सनराइजर्स हैदराबाद ने खरीदा। उनके अलावा भारतीय खिलाड़ी हर्षल पटेल को 11 करोड़ 75 लाख में पंजाब ने खरीदा है, जबकि डेरेल मिशेल को चेन्नई सुपर किंग्स ने 14 करोड़ में खरीदा है. न्यूजीलैंड के रचिन रवींद्र महज 1.80 करोड़ में बिक गए। वहीं श्रीलंका के वनिंदू हसरंगा भी 1.50 करोड़ में ही हैदराबाद का हिस्सा बन गए।

अभी तक ये खिलाड़ी महंगे हुए सोल्ड

मिचेल स्टार्क (ऑस्ट्रेलिया)- 24.75 करोड़, कोलकाता नाइट राइडर्स (बेस प्राइस- 2 करोड़)

पैट कमिंस (ऑस्ट्रेलिया)- 20.50 करोड़, सनराइजर्स हैदराबाद (बेस प्राइस- 2 करोड़)

डेरिल मिचेल (न्यूजीलैंड)- 14 करोड़, चेन्नई सुपर किंग्स (बेस प्राइस- 1 करोड़)

हर्षल पेटल (भारत)- 11.75 करोड़, पंजाब किंग्स ((बेस प्राइस- 2 करोड़)

रोवमैन पॉवेल (वेस्टइंडीज)- 7.40 करोड़, राजस्थान रॉयल्स (बेस प्राइस- 1 करोड़)

हैरी ब्रूक (इंग्लैंड)- 4 करोड़, दिल्ली कैपिटल्स (बेस प्राइस- 2 करोड़)

ट्रेविस हेड (ऑस्ट्रेलिया)- 6.80 करोड़, सनराइजर्स हैदराबाद (बेस प्राइस- 2 करोड़)

वानिंदु हसारंगा (श्रीलंका)- 1.50 करोड़, सनराइजर्स हैदराबाद (बेस प्राइस- 1.5 करोड़)

रचिन रवींद्र (न्यूजीलैंड)- 1.80 करोड़, चेन्नई सुपर किंग्स (बेस प्राइस- 50 लाख)

शार्दुल ठाकुर (भारत)- 4 करोड़, चेन्नई सुपर किंग्स (बेस प्राइस- 2 करोड़)

अजमतुल्लाह उमरजई (अफगानिस्तान)- 50 लाख, गुजरात टाइटन्स (बेस प्राइस- 50 लाख)

गेराल्ड कोएत्जी (साउथ अफ्रीका)- 5 करोड़, मुंबई इंडियंस (बेस प्राइस- 2 करोड़)

क्रिस वोक्स (इंग्लैंड)- 4.20 करोड़, पंजाब किंग्स (बेस प्राइस- 2 करोड़)

नीलामी के पहले राउंड में पहली बोली रोमन पॉवेल पर लगी, जिन्हें राजस्थान रॉयल्स ने 7.40 करोड़ में अपनी टीम में शामिल किया है. जबकि हैरी ब्रूक को दिल्ली कैपिटल्स ने 4 करोड़ में खरीदा है. नीलामी के पहले सेट में आखिरी बिकने वाले खिलाड़ी ट्रेविस हेड रहे जिन्हें 6 करोड़ 80 लाख में सनराइजर्स हैदराबाद ने खरीदा है. पहले सेट में करुण नायर, मनीष पांडे, स्टीव स्मिथ और दक्षिण अफ्रीका के रिली राउसी अनसोल्ड रहे हैं.

ये खिलाड़ी नहीं बिके

रिले रोसो (साउथ अफ्रीका)- बेस प्राइस 2 करोड़ रुपये

करुण नायर (भारत)- बेस प्राइस 50 लाख रुपये

स्टीव स्मिथ (ऑस्ट्रेलिया)- बेस प्राइस 2 करोड़

मनीष पांडे (भारत)- बेस प्राइस 50 लाख रुपये

फिल साल्ट (इंग्लैंड)- बेस प्राइस 1.5 करोड़ रुपये

जोश इंग्लिस (ऑस्ट्रेलिया)- बेस प्राइस 2 करोड़ रुपये

कुसल मेंडिस (श्रीलंका)- बेस प्राइस 50 लाख रुपये

लॉकी फर्ग्यूसन (न्यूजीलैंड)- बेस प्राइस 2 करोड़ रुपये

जोश हेजलवुड (ऑस्ट्रेलिया)- बेस प्राइस 2 करोड़ रुपये

वकार सलामखिल (अफगानिस्तान)- बेस प्राइस 50 लाख रुपये

आदिल राशिद (इंग्लैंड)- बेस प्राइस 2 करोड़ रुपये

अकील हुसैन (वेस्टइंडीज)- बेस प्राइस 50 लाख रुपये

ईश सोढ़ी (न्यूजीलैंड)- बेस प्राइस 50 लाख रुपये

तबरेज शम्सी (साउथ अफ्रीका)- बेस प्राइस 50 लाख रुपये

मुजीब उर रहमान (अफगानिस्तान)- बेस प्राइस 2 करोड़ रुपये

Next Story