खेलकूद

ये क्या? खिलाडी का 'गोल्ड मेडल' खा गए मेयर, फिर..

Arun Mishra
13 Aug 2021 3:51 PM IST
ये क्या? खिलाडी का गोल्ड मेडल खा गए मेयर, फिर..
x
एथलीट मियू गोटो के मेडल के साथ ऐसा हुआ जिसे सुनकर आप चौंक जाएंगे.

जापान में कुछ ऐसा हुआ जिसे जानकर आप यकीन नहीं कर पाएंगे. दरअसल, जापान के नागोया शहर के मेयर ताकाशी कावामूरा (Takashi Kawamura) ने ओलंपिक्स में गोल्ड जीतने वाली सॉफ्टबॉल एथलीट (Softball athlete) मियू गोटो के मेडल के साथ ऐसा हुआ जिसे सुनकर आप चौंक जाएंगे.

मियू गोटो सॉफ्टबॉल एथलीट हैं. गोल्ड मेडल जीतकर जब अपने शहर लौटीं तो सम्मान समारोह हुआ. समारोह है तो नेता तो होंगे ही. समारोह में आए मेयर ताकाशी कावामूरा. मेडल हाथ में लिया और खिलाड़ियों की तरह दांत में दबा लिया. दांत थे मज़बूत, मेडल गया टूट. हर तरफ़ हैरानी और जग हँसाई शुरू हुई. मियू गोटो (Miyu Goto) के मेडल को दांत से काटा तो ये मेडल टूट गया जिसके बाद ओलंपिक के प्रशासन ने कहा है कि वे इस एथलीट के लिए नया मेडल तैयार कराएंगे.

सोशल मीडिया पर कई लोग इस घटना के बाद जापानी मेयर से काफी लोग खफा हैं हीं साथ ही आईओसी एथलीट्स कमीशन की मौजूदा सदस्य यूकी ओटा(Yuki Ota) ने भी अपने एक ट्वीट में टकाशी की आलोचना की है. उन्होंने अपने ट्वीट में लिखा कि मुझे नहीं पता कि इस एथलीट और मेयर में क्या संबंध हैं लेकिन इस घटना से साफ होता है कि उन्हें इस एथलीट के लिए कोई रिस्पेक्ट नहीं है.

उन्होंने आगे कहा कि मैं इस गलती के लिए दिल से माफी मांगता हूं और वहां मौजूद बाकी लोगों को असहज महसूस कराने के लिए भी माफी मांगता हूं. जापान की मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, उन्होंने इस मेडल को रिप्लेस कराने का भरोसा दिलाया है. इसके अलावा अंतराष्ट्रीय ओलंपिक समिति ने भी गोल्ड रिप्लेसमेंट के लिए परमिशन दे दी है.


Next Story