खेलकूद

FIFA World Cup 2022 Final, Argentina vs France: मेसी का मैजिक या एमबाप्पे की रफ्तार? फाइनल में बढ़ेंगी फैंस की धड़कनें

Arun Mishra
18 Dec 2022 1:02 PM GMT
FIFA World Cup 2022 Final, Argentina vs France: मेसी का मैजिक या एमबाप्पे की रफ्तार? फाइनल में बढ़ेंगी फैंस की धड़कनें
x
फीफा वर्ल्ड कप आखिरी मुकाम तक पहुंच गया है, फुटबॉल के सबसे बड़े मंच पर लियोनेल मेसी और कीलियन एमबाप्पे आमने सामने होंगे.

FIFA World Cup 2022 Final: फीफा वर्ल्ड कप आखिरी मुकाम तक पहुंच गया है। फाइनल में आज (18 दिसंबर) फ्रांस का सामना अर्जेंटीना से होना है। मैच दोहा के लुसेल स्टेडियम में रात 8:30 बजे से खेला जाएगा। फ्रांस फीफा वर्ल्ड कप का मौजूदा चैंपियन है। वहीं लियोनेल मेसी की अर्जेंटीना टीम इस बार खिताब को जीतने के लिए हर कोशिश करेगी।

फुटबॉल के सबसे बड़े मंच पर लियोनेल मेसी और कीलियन एमबाप्पे आमने सामने होंगे. लियोनेल मेसी और कीलियन एमबाप्पे एक ही क्लब के लिए खेलते हैं। लेकिन आज ये दोनों अपने-अपने देश के लिए एकदूसरे के सामने होंगे।

मेसी का मैजिक या एमबाप्पे की रफ्तार?

35 साल के मेसी अपना आखिरी वर्ल्ड कप खेल रहे हैं। उनकी ड्रिब्लिंग का हर कोई दिवाना है। गेंद पर कंट्रोल से वो विपक्षी टीम को छकाते हैं। फाइनल में मेसी कुछ मैजिक कर के खिताब अपने नाम करने उतरेंगे। पूरी अर्जेंटीना टीम आज मेसी के लिए कप जीतने उतरेगी। लेकिन सामने फ्रांस जैसी मजबूत टीम है। जो इस वर्ल्ड कप में एक भी मैच पेनल्टी तक नहीं जाने दिया। फ्रांस की टीम में ऐसे तो कई स्टार खिलाड़ी हैं, लेकिन एमबाप्पे की चर्चा ज्यादा है। एमबाप्पे को नया सुपरस्टार बताया जाता है। उनकी स्पीट उनकी यूएसपी है। गेंद के साथ वो पिच को बिजली की तरह भागते हैं।

Next Story