खेलकूद

LSG vs MI: लखनऊ ने मुंबई को पांच रन से हराया, मोहसिन ने आखिरी ओवर में 11 रन बचाए

Shiv Kumar Mishra
17 May 2023 3:11 AM GMT
LSG vs MI: लखनऊ ने मुंबई को पांच रन से हराया, मोहसिन ने आखिरी ओवर में 11 रन बचाए
x
लखनऊ सुपर जाएंट्स के कप्तान क्रुणाल पांड्या चोटिल होकर वापस लौट गए हैं।

LSG vs MI Indian Premier League 2023 Highlights: लखनऊ सुपर जाएंट्स ने मुंबई इंडियंस को पांच रन से हरा दिया है। इस जीत के साथ ही लखनऊ की टीम प्लेऑफ की रेस में बनी हुई है। वहीं, मुंबई के लिए अब प्लेऑफ की रेस मुश्किल हो गई है। इस मैच में मुंबई इंडियंस ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया और लखनऊ ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 177 रन बनाए। इसके जवाब में मुंबई की टीम 172 रन ही बना पाई और मैच पांच रन से हार गई।

लखनऊ ने मुंबई को पांच रन से हराया

लखनऊ सुपर जाएंट्स ने मुंबई इंडियंस को पांच रन से हरा दिया है। इस जीत के साथ ही लखनऊ की टीम अंक तालिका में तीसरे स्थान पर आ गई है। इस मैच में लखनऊ ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 177 रन बनाए थे। इसके जवाब में मुंबई की टीम 172 रन ही बना पाई और मैच पांच रन से हार गई। लखनऊ के लिए मार्कस स्टोइनिस ने सबसे ज्यादा नाबाद 89 रन बनाए। वहीं, कप्तान क्रुणाल पांड्या ने 49 रन की पारी खेली। मुंबई के लिए जेसन बेहरनडॉर्फ ने दो विकेट लिए।

लखनऊ के लिए ईशान किशन ने 59 और रोहित शर्मा ने 37 रन बनाए। टिम डेविड ने नाबाद 32 रन की पारी खेली। लखनऊ के लिए यश ठाकुर और रवि बिश्नोई ने दो-दो विकेट लिए।

मुंबई का स्कोर 150 रन के पार

पांच विकेट के नुकसान पर मुंबई इंडियंस का स्कोर 150 रन के पार जा चुका है। टिम डेविड के साथ कैमरून ग्रीन क्रीज पर हैं। मुंबई को जीत के लिए आखिरी ओवर में 11 रन की जरूरत है।

मुंबई का पांचवां विकेट गिरा

145 रन के स्कोर पर मुंबई इंडियंस का पांचवां विकेट गिरा है। विष्णु विनोद चार गेंद में दो रन बनाकर आउट हो चुके हैं। यश ठाकुर ने उन्हें निकोलस पूरन के हाथों कैच कराया। अब टिम डेविड के साथ कैमरून ग्रीन क्रीज पर हैं। 18 ओवर के बाद मुंबई का स्कोर पांच विकेट पर 148 रन है।

मुंबई का चौथा विकेट गिरा

131 रन के स्कोर पर मुंबई इंडियंस का चौथा विकेट गिरा है। नेहल वधेरा 20 गेंद में 16 रन बनाकर आउट हो चुके हैं। मोहसिन खान ने उन्हें कृष्णप्पा गौतम के हाथों कैच कराया। अब टिम डेविड के साथ विष्णु विनोद क्रीज पर हैं। 17 ओवर के बाद मुंबई का स्कोर चार विकेट पर 139 रन है।

मुंबई का तीसरा विकेट गिरा

115 रन के स्कोर पर मुंबई इंडियंस का तीसरा विकेट गिरा है। सूर्यकुमार यादव नौ गेंद में सात रन बनाकर आउट हो चुके हैं। यश दयाल की गेंद को वह सीधे स्टंप पर मार बैठे और आउट हो गए। अब नेहल वधेरा के साथ टिम डेविड क्रीज पर हैं। 15 ओवर के बाद मुंबई का स्कोर तीन विकेट पर 125 रन है।

मुंबई का दूसरा विकेट गिरा

103 रन के स्कोर पर मुंबई की टीम का दूसरा विकेट गिरा है। ईशान किशन 39 गेंद पर 59 रन बनाकर आउट हो चुके हैं। उन्होंने अपनी पारी में आठ चौके और एक छक्का लगाया। रवि बिश्नोई ने उन्हें नवीन उल हक के हाथों कैच कराया। बिश्नोई ने दो लगातार ओवरों में मुंबई के दो सेट बल्लेबाजों को आउट कर मैच में लखनऊ की वापसी कराई है। 13 ओवर के बाद मुंबई का स्कोर दो विकेट पर 107 रन है।

मुंबई का स्कोर 100 रन के पार

एक विकेट के नुकसान पर मुंबई इंडियंस का स्कोर 100 रन के पार जा चुका है। ईशान किशन अर्धशतक लगाकर खेल रहे हैं। वहीं, दूसरे छोर पर सूर्यकुमार यादव भी शानदार लय में दिख रहे हैं। 11 ओवर के बाद मुंबई का स्कोर एक विकेट पर 103 रन है।

ईशान किशन का अर्धशतक

ईशान किशन ने 34 गेंद में अपना अर्धशतक पूरा कर लिया है। उन्होंने इस मैच में शानदार बल्लेबाजी की है और उनकी पारी के दम पर मुंबई का स्कोर एक विकेट पर 100 रन के करीब पहुंच गया है। अब किशन की कोशिश बड़ी पारी खेलकर अपनी टीम को अहम जीत दिलाने पर होगी।

मुंबई का पहला विकेट गिरा

90 रन के स्कोर पर मुंबई इंडियंस का पहला विकेट गिरा है। रोहित शर्मा 25 गेंद में 37 रन बनाकर आउट हो चुके हैं। रवि बिश्नोई ने उन्हें दीपक हुड्डा के हाथों कैच कराया। रोहित ने अपनी पारी में तीन छक्के और एक चौका लगाया। अब ईशान किशन के साथ सूर्यकुमार यादव क्रीज पर हैं। 10 ओवर के बाद मुंबई का स्कोर एक विकेट पर 92 रन है।

मुंबई का स्कोर 50 रन के पार

मुंबई इंडियंस का स्कोर बिना किसी नुकसान के 50 रन के पार जा चुका है। रोहित शर्मा और ईशान किशन तेज गति से रन बना रहे हैं। दोनों की शानदार बल्लेबाजी के चलते मुंबई इंडियंस ने बेहतरीन शुरुआत की है। पावरप्ले खत्म होने के बाद मुंबई का स्कोर बिना कोई विकेट गंवाए 58 रन है।

मुंबई की अच्छी शुरुआत

178 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए मुंबई इंडियंस ने शानदार शुरुआत की है। रोहित शर्मा और ईशान किशन तेज गति से रन बना रहे हैं और अपनी टीम को अच्छे स्कोर तक ले गए हैं। चार ओवर के बाद मुंबई का स्कोर बिना किसी नुकसान के 38 रन है।

मुंबई की बल्लेबाजी शुरू

178 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए मुंबई इंडियंस की बल्लेबाजी शुरू हो चुकी है। कप्तान रोहित शर्मा और ईशान किशन की सलामी जोड़ी क्रीज पर है। लखनऊ के लिए क्रुणाल पांड्या पहला ओवर कर रहे हैं। एक ओवर के बाद मुंबई का स्कोर बिना किसी नुकसान के सात रन है।

लखनऊ ने 177 रन बनाए

लखऊ सुपर जाएंट्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए तीन विकेट पर 177 रन बनाए हैं। लखनऊ के लिए सबसे ज्यादा नाबाद 89 रन की पारी मार्कस स्टोइनिस ने खेली। क्रुणाल पांड्या ने 49 रन बनाए और क्विंटन डिकॉक ने 16 रन की पारी खेली। मुंबई के लिए जेसन बेहरनडॉर्फ ने दो विकेट लिए। वहीं, पीयूष चावला ने एक विकेट लिया।

मार्कस स्टोइनिस का अर्धशतक

मार्कस स्टोइनिस ने 36 गेंद में अपना अर्धशतक पूरा कर लिया है। उन्होंने अपनी पारी में चार छक्के और दो चौके लगाए हैं। उनकी शानदार पारी के चलते लखनऊ की टीम अच्छे स्कोर तक पहुंच चुकी है। 18 ओवर के बाद लखनऊ का स्कोर तीन विकेट पर 147 रन है।

क्रुणाल चोटिल होकर वापस लौटे

लखनऊ सुपर जाएंट्स के कप्तान क्रुणाल पांड्या चोटिल होकर वापस लौट गए हैं। वापस लौटने से पहले 42 गेंद में 49 रन बनाए। अब मार्कस स्टोइनिस के साथ निकलोस पूरन क्रीज पर हैं। 16 ओवर के बाद लखनऊ का स्कोर तीन विकेट पर 117 रन है।

Next Story