खेलकूद

40वें जन्मदिन पर आइए हम आपको बताते हैं धोनी के वो रिकॉर्ड्स, जिसे तोड़ पाना शायद मुश्किल हो...!

सुजीत गुप्ता
7 July 2021 6:06 AM GMT
40वें जन्मदिन पर आइए हम आपको बताते हैं धोनी के वो रिकॉर्ड्स, जिसे तोड़ पाना शायद मुश्किल हो...!
x
धोनी आईसीसी की सभी तीन ट्रॉफी जीतने वाले एकमात्र कप्तान हैं। धोनी की कप्तानी में भारत ने 2007 में टी-20 वर्ल्ड कप, 2011 में उनकी कप्तानी में भारत ने दूसरी बार वर्ल्ड कप का खिताब जीता।

नई दिल्ली। भारतीय टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी वे दुनिया के पहले ऐसे कप्तान हैं, जिन्होंने अपनी कप्तानी में टीम को वनडे वर्ल्ड कप, टी-20 वर्ल्ड कप और चैम्पियंस ट्रॉफी का खिताब जिताया है। उन्होंने जब भी मैदान पर कदम रखा, हमेशा अपने खेल और व्यवहार से विपक्षी टीम से सम्मान पाया है। वही महेंद्र सिंह धोनी आज यानि बुधवार को 40 साल के हो गए। उनके इस बर्थडे पर देश के कोने कोने से उन्हें सोशल मीडिया पर फैन्स ​उन्हें बधाई दे रहे हैं। आईसीसी, बीसीसीआई और क्रिकेटरों के अलावा फैन्स भी 'कैप्टन कूल' धोनी को उनके बर्थडे पर विश कर रहे हैं। उनके 40वें जन्मदिन पर आइए हम आपको बताते हैं धोनी के वो रिकॉर्ड्स, जिसे तोड़ पाना शायद मुश्किल हो.......

- धोनी आईसीसी की सभी तीन ट्रॉफी जीतने वाले एकमात्र कप्तान हैं। धोनी की कप्तानी में भारत ने 2007 में टी-20 वर्ल्ड कप, 2011 में उनकी कप्तानी में भारत ने दूसरी बार वर्ल्ड कप का खिताब जीता। वहीं, धोनी की कप्तानी में भारत ने 2013 में आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी का खिताब भी अपने नाम किया। धोनी ने टीम इंडिया के लिए तीन आईसीसी ट्रॉफी जीतकर देश का मान बढ़ाया।


- माही के नाम अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में सबसे ज्यादा स्टंपिंग का रिकॉर्ड है। माही ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में सबसे ज्यादा 192 बार खिलाड़ियों को स्टंप किया है। ईएसपीएनक्रिकइंफो के मुताबिक, उनके नाम टेस्ट में 38, वन-डे में 120 और टी-20 में 34वीं बार स्टंपिंग का रिकॉर्ड है।

-एमएस धोनी दुनिया में अकेले ऐसे कप्तान हैं, जिन्होंने वन-डे में सातवें नंबर पर बैटिंग करते हुए शतकीय (113) पारी खेली। उन्होंने यह शतक दिसंबर 2012 में पाकिस्तान के खिलाफ जड़ा था। पाकिस्तान के खिलाफ उन्होंने वन-डे और टेस्ट करियर में अपना पहला शतक ठोका था।

-धोनी के नाम विकेटकीपर बल्लेबाज के रूप में सर्वोच्च व्यक्तिगत स्कोर है। उन्होंने 31 अक्तूबर 2005 में श्रीलंका के खिलाफ जयपुर में नाबाद 183 की शानदार पारी खेली थी। इस दौरान उन्होंने 15 चौके और 10 छक्के लगाए थे। इससे पहले ऑस्ट्रेलिया दिग्गज विकेटकीपर-बल्लेबाज एडम गिलक्रिस्ट ने जिम्बाब्वे के खिलाफ 2004 में 172 रन बनाए थे।

-महेंद्र सिंह धोनी के नाम भारत की तरफ से सबसे ज्यादा कप्तानी का रिकॉर्ड है। उन्होंने टीम इंडिया के लिए 60 टेस्ट, 200 वन-डे और 72 टी-20 अंतरराष्ट्रीय मैचों में कप्तानी की है।


Next Story