
खेलकूद
टॉस से ठीक पहले रद्द साउथ अफ्रीका-इंग्लैंड का वनडे मैच, कोरोना पॉजिटव निकला ये खिलाडी
Arun Mishra
4 Dec 2020 4:31 PM IST

x
जानकारी के मुताबिक, साउथ अफ्रीकी टीम में एक खिलाड़ी के कोरोना संक्रमित पाए जाने के कारण यह फैसला किया गया है.
साउथ अफ्रीका और इंग्लैंड के बीच शुक्रवार 4 दिसंबर को होने वाला पहला वनडे मैच कोरोनावायरस के कारण रद्द हो गया है. केपटाउन में होने वाले वनडे सीरीज के पहले मुकाबले के टॉस से एक घंटा पहले ही इस मैच को रद्द करने का फैसला किया गया. जानकारी के मुताबिक, साउथ अफ्रीकी टीम में एक खिलाड़ी के कोरोना संक्रमित पाए जाने के कारण यह फैसला किया गया है.
रिपोर्ट के मुताबिक, टी20 सीरीज में कोरोना से जुड़े प्रोटोकॉल के उल्लंघन के बाद खिलाड़ी में संक्रमण पाया गया. अब पहला वनडे मैच 6 दिसंबर को पार्ल में खेला जाएगा.
CONFIRMED: Cricket South Africa and @ECB_cricket confirm the postponement of the first #BetwayODI of the three-match series to Sunday, 06 December 2020. #SAvENG pic.twitter.com/wRXpr7YYA9
— Cricket South Africa (@OfficialCSA) December 4, 2020
Next Story




