खेलकूद

Tokyo Olympics: निशानेबाजी में भारत का पदक पक्का, वेटलिफ्टिंग में मीराबाई चानू ने सिल्वर जीत रचा इतिहास

सुजीत गुप्ता
24 July 2021 7:29 AM GMT
Tokyo Olympics: निशानेबाजी में भारत का पदक पक्का, वेटलिफ्टिंग में मीराबाई चानू ने सिल्वर जीत रचा इतिहास
x
सौरभ चौधरी पुरुषों की इस स्पर्धा के फाइनल में पहुंच गए हैं। सौरभ क्वालीफिकेशन राउंड दमदार प्रदर्शन करते हुए पहले स्थान पर रहते हुए फाइनल में क्वालीफाई किया।

खेलों का महाकुंभ कहे जाने वाले ओलंपिक का शुभारंभ हो गया है। कोरोना महामारी की वजह से एक साल तक स्थगित रहने के बाद अब इसका आयोजन हुआ। भारत को पहले दिन कोई सफलता नहीं मिली, लेकिन आज ओलंपिक खेलों के दूसरे दिन भारतीय खिलाड़ी कई स्पर्धाओं में मेडल के लिए जोर लगा रहे हैं। वही भारत की स्टार महिला वेटलिफ्टर मीराबाई चानू ने टोक्यो ओलंपिक 2020 में देश को पहला मेडल दिला दिया है।

चानू ने टोक्यो ओलंपिक में वेटलिफ्टिंग में पदक का भारत का 21 साल का इंतजार खत्म किया और रजत पदक जीतकर देश का खाता भी खोला। उन्होंने महिलाओं की 49 किग्रा वर्ग में क्लीन एंड जर्क में सिल्वर मेडल अपने नाम किया। चीन की हाऊ झिहू ने गोल्ड मेडल पर कब्जा जमाया।

टोक्यो ओलंपिक में 10 मीटर एयर पिस्टल स्पर्धा में भारत का पदक पक्का हो गया है। सौरभ चौधरी पुरुषों की इस स्पर्धा के फाइनल में पहुंच गए हैं। सौरभ क्वालीफिकेशन राउंड दमदार प्रदर्शन करते हुए पहले स्थान पर रहते हुए फाइनल में क्वालीफाई किया।

इस दौरान उन्होंने कुल 586 अंक हासिल किए। वहीं भारत के ही अभिषेक वर्मा 575 अंकों साथ 17वें स्थान पर रहे। सौरभ चौधरी ने शानदार प्रदर्शन करते हुए छह सीरीज में 95, 98, 98, 100, 98 और 97 अंक हासिल किए।


Next Story