
Archived
Birthday Special : जानिए- टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली से जुड़ी कुछ खास बातें
Arun Mishra
5 Nov 2017 1:33 PM IST

x
दुनिया के बेहतरीन बल्लेबाजों में शुमार टीम इंडिया के कप्तान और स्टार बल्लेबाज विराट कोहली आज यानी 5 नवंबर को 29 साल के हो गए।
नई दिल्ली : दुनिया के बेहतरीन बल्लेबाजों में शुमार टीम इंडिया के कप्तान और स्टार बल्लेबाज विराट कोहली आज यानी 5 नवंबर को 29 साल के हो गए। भारत में क्रिकेट देखने वाले हर उम्र के लोगों की पहली पसंद कोहली ही है। कोहली अपनी विराट पारियों की बदौलत आए दिन भारतीय टीम को मुकाबला जिताते रहे हैं। दिल्ली में 5 नवंबर 1988 को जन्में कोहली ने साल 2008 में अपने अंतर्राष्ट्रीय करिरयर की शुरूआत की थी। विराट कोहली को टीममेट के साथ ही उनके घर वाले प्यार से चीकू कहकर बुलाते हैं।
जानिए- टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली से जुड़ी कुछ खास बातें
Revenge no. 1️⃣ 😂
— hardik pandya (@hardikpandya7) November 4, 2017
Happy birthday, skipper- @imVkohli pic.twitter.com/mkv5KV08gH
-विराट कोहली का जन्म 5 नवम्बर 1988 को देश की राजधानी दिल्ली में हुआ था। उनकी मां का नाम सरोज और पिता का नाम प्रेम कोहली है। विराट के परिवार में भाई विकास और एक बड़ी बहन, भावना है। उनके पिता का निधन वर्ष 2006 में हो गया था। विराट ने विशाल भारती स्कूल से शिक्षा हासिल की है।
-विराट ने अपने खेल कौशल की बदौलत करोड़ों लोगों को अपना प्रशंसक बनाया है। खेल से कमाई के मामले में भी वे अर्जेंटीना के जादुई फुटबॉलर लियोनेल मेसी से भी ऊपर पहुंच गए हैं। फोर्ब्स की दुनिया के नामचीन प्लेयर्स की ताजा कमाई की यह सूची वेतन, बोनस और एंडोर्समेंट की राशि के आधार पर तैयार की गई है। इस सूची में स्विट्जरलैंड के रोजर फेडरर नंबर वन पर हैं। फोर्ब्स की इस लिस्ट में विराट कोहली (14.5 मिलियन डॉलर) सातवें स्थान पर हैं जबकि जादुई फुटबॉलर लियोनेल मेसी को नौवां स्थान मिला है।
-विराट ने वर्ष 2008 में श्रीलंका के खिलाफ दाम्बुला में वनडे के रूप में अपना पहला इंटरनेशनल मैच (सीनियर स्तर पर) खेला था। उन्होंने 2011 में टेस्ट डेब्यू और वर्ष 2010 में टी20 क्रिकेट में टीम इंडिया के लिए डेब्यू किया।
-टेस्ट क्रिकेट में उन्होंने अब तक 4658 रन (17शतक) बनाए हैं। टेस्ट क्रिकेट में वे 9030 रन (32शतक ) बना चुके हैं। इंटरनेशनल स्तर पर टी20 क्रिकेट में 1800 से अधिक रन (राजकोट टी20 मैच से पहले तक) उनके नाम पर दर्ज हैं।
-सीनियर स्तर तक इंटरनेशनल क्रिकेट में विराट अब तक 49 शतक लगा चुके हैं, इसमें टेस्ट के 17 और वनडे के 32 शतक शामिल हैं। टी20 इंटरनेशनल में फिलहाल कोई शतक उनके नाम पर नहीं है।
-विराट कोहली को बचपन में उनके कोच अजीत चौधरी ने चीकू का नाम दिया है। क्रिकेट के शुरुआती दौर में एक बार उन्होंने ऐसी कटिंग कराई थी कि उनके कान बड़े-बड़े दिखाई देते थे। ऐसे में कोच चौधरी ने कॉमिक बुक के खरगोश चीकू पर उनका नामकरण किया था। बाद में टीम इंडिया के पूर्व कप्तान एमएस धोनी ने विराट को इस नाम से बार-बार बुलाकर यह नाम लोकप्रिय कर दिया।
-विराट कोहली को अपने शरीर पर टैटू बनवाने का शौक है। उन्होंने अपने शरीर पर कई टैटू बनवा रखे हैं। समुराई योद्धा वाला टैटू उन्हें सबसे अधिक पसंद है।
Next Story




